बिहार क्रिकेट लगातार नई प्रतिभाओं को देश के सामने ला रहा है. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं अब बिहार की एक और युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच लिया है. पूर्वी चंपारण की 19 साल की बल्लेबाज अक्षरा गुप्ता ने अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक जड़कर सनसनी फैला दी है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में अक्षरा ने ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उन्होंने सिर्फ 126 गेंदों में 306 रन बनाकर विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. 18 जून को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अक्षरा गुप्ता ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया. टीम-ए की ओर से ओपनिंग करने उतरी इस युवा बल्लेबाज ने पहली ही गेंद से रन बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया. अक्षरा ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने केवल 34 गेंदों में शतक जड़कर अपनी मंशा साफ कर दी. शतक के बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका और वह लगातार बड़े शॉट खेलती रहीं. 126 गेंदों की अपनी यादगार पारी में अक्षरा ने 306 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 55 चौके और 8 छक्के निकले. मैदान के हर कोने में लगाए गए उनके शॉट्स ने दर्शकों को हैरान कर दिया. अक्षरा के तिहरे शतक के अलावा सलोनी कुमारी ने भी उपयोगी योगदान दिया. उन्होंने 57 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से टीम-ए ने निर्धारित ओवरों में 450 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम-सी शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी. बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहीं और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. विशाल लक्ष्य के सामने टीम-सी की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. पूरी टीम 21.3 ओवर में सिर्फ 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह टीम-ए ने मुकाबला 329 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया. अक्षरा की रिकॉर्डतोड़ पारी इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही. मैच के बाद अक्षरा गुप्ता ने अपनी क्रिकेट यात्रा के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि क्रिकेट खेलने की प्रेरणा उन्हें अपने भाई से मिली थी. भाई को खेलते देख उनकी भी खेल में रुचि बढ़ी और बाद में परिवार के सहयोग से उन्होंने क्रिकेट को गंभीरता से अपनाया. अक्षरा पिछले दो वर्षों से बिहार की राज्य टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. इस मुकाबले से पहले उनका सर्वोच्च स्कोर अंडर-15 क्रिकेट में 75 रन और अंडर-19 स्तर पर 60 रन था. कभी नंबर 5, कभी 6 तो कभी 7… केएल राहुल की भूमिका पर चिंतित हुए पूर्व चयनकर्ता, उठाए बड़े सवाल 306 रन की इस विस्फोटक पारी ने अक्षरा गुप्ता को चर्चा के केंद्र में ला दिया है. कम उम्र में उनकी बल्लेबाजी क्षमता और बड़े स्कोर बनाने की भूख को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भविष्य की संभावित स्टार के रूप में देख रहे हैं. अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहता है, तो वह आने वाले वर्षों में भारतीय महिला क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं और स्मृति मंधाना तथा हरमनप्रीत कौर जैसी दिग्गज खिलाड़ियों की राह पर आगे बढ़ सकती हैं. MLC T20 LEAGUE: आईपाएल 2026 में 0,0 पर आउट,अब MLC टी20 लीग में पहुंचते ही लगाया शतक, ठोक दिए इतने रन
बिहार की युवा सनसनीः अक्षरा गुप्ता ने अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक बनाया
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.