Achira News Logo
Achira News

बिहार के सांसद ने कथित छेड़छाड़ मामले में सरकार की आलोचना की

ABP News
बिहार के सांसद ने कथित छेड़छाड़ मामले में सरकार की आलोचना की
Full News
Share:

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ और वायरल वीडियो का मामला सियासी तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार की सम्राट चौधरी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जमुई की घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने लिखा कि वीडियो देखकर सरकार को ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरना’ चाहिए. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि नाबालिग लड़की के साथ कथित अपराध की कोशिश करने वालों के साथ उसका क्या रिश्ता है और ऐसे तत्वों को कौन संरक्षण देता है. सांसद ने अपने पोस्ट में पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस आम लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाती है, लेकिन ऐसे मामलों में अपराधियों को संरक्षण मिलता है. जमुई के टाउन थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम एक नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आया था. वीडियो में कुछ लोग दोनों को रोककर उनके साथ अभद्रता करते नजर आए. मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है. जमुई से वीडियो आया है वह देख चुल्लू भर पानी में डूब मरो BJP सरकार कल से मां के नाम पर नौटंकी करने वालों उस बेटी से रेप करने की कोशिश करने वालों से इस सरकार का क्या रिश्ता है? कौन ऐसे तत्वों को संरक्षण देता है, शरीफों का एनकाउंटर करने वाली सरकार और पुलिस इन सबकी संरक्षक है! पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है. मामले में POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने लोगों से वायरल वीडियो को शेयर या दोबारा प्रसारित नहीं करने की अपील की है और वीडियो को टेकडाउन कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है. नूरनैन अली पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों से सक्रिय हैं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने ईटीवी, टोटल न्यूज़ और रफ्तार न्यूज जैसे चैनलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. राज्य की खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और दिल्ली की राजनीति, विकास और सामाजिक मुद्दों को उन्होंने लगातार कवर किया है. ब्रेकिंग न्यूज और क्राइम रिपोर्टिंग में उनकी विशेष रुचि है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.