विस्तारFollow Usबिहार विधानमंडल में पेश किए गए वित्तीय वर्ष के बजट को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने राज्य सरकार के बजट पर करारा प्रहार करते हुए इसे केंद्र सरकार की तर्ज पर झूठ का पुलिंदा और झूठा सपना करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल हवा-हवाई आंकड़ों की बाजीगरी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंयह खबर भी पढ़ें-Anant Singh MLA: बाहुबली अनंत सिंह जेल से सीधे आए विधानसभा, CM नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद; देखें तस्वीरेंविज्ञापनविज्ञापनआंकड़ों के खेल में उलझी सरकारकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कड़े शब्दों में कहा कि साल-दर-साल बजट की रकम तो बढ़ाई जा रही है, लेकिन इसका सार्थक लाभ धरातल पर नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बजट का सही इस्तेमाल करने में पूरी तरह फिसड्डी साबित हुई है। एनडीए सरकार 200 से अधिक सीटें जीतने के अहंकार में बिहार की मूल जरूरतों को दरकिनार कर रही है। यह बजट आम नागरिकों को छलावे के सिवा कुछ नहीं देता।यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बीच शहर में कचरा निस्तारण केंद्र बनने पर विरोध, कहा- सरकार लोगों की जान के साथ न करे खिलवाड़महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार पर उठाए सवालराजेश राम ने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए पटना की कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जो सरकार राजधानी में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा नहीं दे सकती, वह महिलाओं और किसानों की बेहतरी की बात केवल मार्केटिंग के लिए कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के रोजगार और उद्योगों के विकास पर केवल घोषणाएं हुईं, लेकिन धरातल पर एक भी योजना नहीं उतरी। साथ ही शिक्षा और रोजगार के आंकड़ों को चमकदार बनाकर पेश किया गया, जबकि जमीनी हकीकत इसके उलट है।एनडीए ने बताया ऐतिहासिक, मुख्यमंत्री का जताया आभारदूसरी ओर, सत्तापक्ष यानी एनडीए के नेताओं ने बजट का पुरजोर स्वागत किया है। भाजपा और जदयू के नेताओं ने इसे बिहार के विकास को नई गति देने वाला संतुलित और दूरदर्शी बजट बताया। सत्तापक्ष के नेताओं का कहना है कि यह बजट समाज के हर वर्ग, विशेषकर वंचितों और पिछड़ों के उत्थान को समर्पित है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
बिहार कांग्रेस नेता ने राज्य के बजट को'झूठ का पुलिंदा'बताया, सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.