Achira News Logo
Achira News

बिहार बजट सत्रः गठबंधन ने नितीश सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार की

Live Hindustan
बिहार बजट सत्रः गठबंधन ने नितीश सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार की
Full News
Share:

Bihar Top News:बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के बीच नीतीश सरकार को घेरने के लिए महागठबंधन ने ठोस रणनीति तैयार कर ली है।राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में मंगलवार शाम महागठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर हुई बैठक में महागठबंधन के विधायक और विधान पार्षद सम्मिलित हुए। बैठक में नीतीश सरकार के बजट की गहन समीक्षा की गई और विधान मंडल (विधान सभा और विधान परिषद) के भीतर सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन हुआ। पटना विवि छात्रसंघ चुनाव की मंगलवार को घोषणा कर दी गयी। चुनाव 28 फरवरी को होगा। इसी दिन मतगणना होगी और परिणाम भी आएगा। इस बार करीब 22 हजार छात्र मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें स्नातक के साथ पीजी और पीएचडी के शोधार्थी भी शामिल होंगे। बिहार में मौसम रह-रह कर रंग बदल रहा है। कई जिलों में सुबह और रात के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत भी मिल रही है। 5 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरे का पूर्वानुमान जारी किया गया है। Bihar Top News:नालंदा जिले में रहुई थाना क्षेत्र के जगतनंदनपुर गांव में मंगलवार की शाम दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। मां और दो मासूम बेटियों की जहर से मौत हो गयी। कुछ लोग चर्चा कर रहे हैं कि महिला ने बेटियों को जहर देकर खुद भी खा लिया। वहीं, मायके वाले जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मायके वालों का कहना है कि उसकी सिर्फ दो बेटियां थीं। ससुराल के लोग उसे बेटा न जनने के कारण प्रताड़ित करते थे। मृतका पिंटू यादव की 27 वर्षीया पत्नी कविता कुमारी, पांच वर्षीया पुत्री सपना कुमारी और डेढ़ वर्षीया पुत्री गुंजन कुमारी थीं। तीनों की मौत पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलायी गयी। Bihar Top News:बिहार के वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3,47,589.76 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले साल के बजट आकार से 30694.74 करोड़ रुपये अधिक है। बजट में राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास एवं विस्तार की पहल की गई है। साथ ही महिलाओं को रोजगार एवं उद्यम से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाने, ग्रामीण गरीबों को सशक्त बनाने और युवाओं के अध्ययन तथा उनके कौशल विकास पर जोर दिया गया है। सरकार ने युवाओं के लिए एक करोड़ रोजगार के अवसर सृजित करने और अगले पांच साल में राज्य की प्रतिव्यक्ति आय को दोगुना करने के अपने संकल्प को भी रेखांकित किया है। प्रमुख उद्देश्य है कि लोगों को बिहार में ही रोजगार मिले। Bihar Top News:बिहार सरकार ने बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने की घोषणा की है। मधुबनी के सकरी और दरभंगा के रैयाम में बंद पड़ी चीनी मिल की भूमि पर सहकारी चीनी मिल खुलेगी। विधानमंडल में मंगलवार को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इसकी घोषणा की। इसके अलावा 114 प्रखंडों में बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना के तहत आधारभूत संरचना का निर्माण किया जा रहा है। 200 प्रखंडों में तरकारी आउटलेट की स्थापना की जा रही है। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सब्जियां सुलभ कराई जाएगी। अब बचे 334 प्रखंडों में इसका विस्तार किया जाएगा। Bihar Top News:बिहार के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति का गठन होगा। वहीं, प्रत्येक पंचायत में सुधा बिक्री केंद्र खोले जाएंगे। आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-3 के तहत यह निर्णय लिया गया है। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को विधानमंडल में राज्य का बजट पेश करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चतुर्थ कृषि रोडमैप के तहत वर्ष 2026-27 में डेयरी एवं मत्स्य पालन पर जोर दिया जाएगा। इसी के तहत हर गांव में दुग्ध उत्पादन समिति का गठन होगा। साथ ही मधेपुरा में शीतक केंद्र की स्थापना होगी। इसकी क्षमता 50 किलोलीटर प्रतिदिन की होगी। Bihar Top News:राज्य के चिकित्सक और विशेषज्ञ चिकित्सकों का वेतन बढ़ेगा। ग्रामीण (रिमोट) इलाकों में काम करने वाले डॉक्टरों को अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मंगलवार को विधानपरिषद में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सदस्यों के सवाल के जवाब में यह घोषणा की। मंत्री ने कहा कि दो दशक में 15 मेडिकल कॉलेज खुले। सभी जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने हैं। सहरसा में पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। राजीव कुमार के सवाल पर कहा कि सात मेडिकल कॉलेज, 18 जिला अस्पताल और 13 अनुमंडलीय अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेगा। Bihar Top News:बिहार सरकार ने बजट में राज्य के किसानों को सालाना तीन हजार का तोहफा दिया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि के तौर पर अतिरिक्त सहायता के रूप में यह राशि मिलेगी। मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानमंडल में बजट पेश करते हुए यह घोषणा की। किसानों की समृद्धि के लिए कृषि क्षेत्र में तीन मिशन की भी घोषणा की गई। राज्य में पीएम किसान सम्मान निधि की तर्ज पर जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत किसानों को हर वर्ष तीन हजार रुपये अतिरिक्त राशि दी जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राज्य के 73.37 लाख किसानों के खाते में हर वर्ष छह हजार आ रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि को जोड़ देने पर यह राशि नौ हजार हो जाएगी। एनडीए ने चुनाव में तीन हजार अतिरिक्त सहायता देने का वादा या था। फरवरी के बाद वाली पीएम किसान निधि की किस्त के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि मिल सकती है। Bihar Top News:पटना विवि छात्रसंघ चुनाव की मंगलवार को घोषणा कर दी गयी। चुनाव 28 फरवरी को होगा। इसी दिन मतगणना होगी और परिणाम भी आएगा। इस बार करीब 22 हजार छात्र मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें स्नातक के साथ पीजी और पीएचडी के शोधार्थी भी शामिल होंगे। चुनाव के मुख्य चुनाव पदाधिकारी और भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों से छह फरवरी को मतदाता सूची प्रकाशित करने को कहा गया। 7 से 9 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 फरवरी को होगा। मतदान सुबह 8.30 से दोपहर 2.30 बजे तक होगा। अब तक नौ बजे से दो बजे तक होता था। बूथ की संख्या बढ़ी है। कुल 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कॉलेजों के अलावा पीजी विभाग में भी वोट डाले जाएंगे। Bihar Top News:बिहार में चल रहे बजट सत्र के बीच तेजस्वी की अध्यक्षता में हुई महागठबंधन की बैठक मेंतय हुआ कि जनहित के मुद्दों पर सरकार को एकजुट होकर घेरा जाएगा। बैठक में बजट को मात्र आंकड़ों की बाजीगरी बताया गया। बजट में जनहित के मुद्दों पर कोई ठोस रोडमैप नहीं दिखा।बैठक के बाद बाहर निकले राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि संख्या कम होने से लड़ाई कमजोर नहीं होती। उन्होंने 2010 का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी राजद के विधायकों की संख्या 22 थी, लेकिन सरकार के विरुद्ध मजबूती से आवाज उठाई गई थी। इस बार भी हर मुद्दे पर सरकार को उत्तर देना ही होगा। पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर सिंह ने बैठक को रूटीन बताते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान ऐसी बैठकें होती रहती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि बिहार के बजट से बिहार को कोई ठोस लाभ मिलता नजर नहीं आता।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बिहार बजट सत्रः गठबंधन ने नितीश सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार की | Achira News