प्रदेश में पछुआ के कारण मौसम का मिजाज शुष्क और सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह के समय हल्की धुंध का प्रभाव बना रहेगा। जबकि, सुबह और रात्रि में हल्की ठंड के साथ सिहरन की स्थिति बनी रहेगी। 10-11 नवंबर को उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा के कुछ भागों में छिटपुट वर्षा के आसार है। चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। जबकि वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बने होने के साथ प्रदेश का मौसम शुष्क बना है। गुरुवार से मौसम का तेवर थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस एवं 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस अरवल में दर्ज किया गया।
बिहार में अगले चार दिनों तक शुष्क मौसम की संभावना; पूर्वोत्तर में छिटपुट बारिश की संभावना
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.