बिहार में सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा BPSC TRE-4 को लेकर तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की इस बड़ी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस बार रजिस्ट्रेशन के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं. आयोग के आंकड़ों के अनुसार टीआरई 4 के तहत कुल 33,320 खाली पदों के लिए करीब 10 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से इस बार एक पद के लिए लगभग 30 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा. वहीं इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने और दूसरे राज्यों के युवाओं की बड़ी भागीदारी ने इस परीक्षा को और ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना दिया है. 2 साल के लंबे अंतराल के बाद आई इस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं और एसटीईटी पास कर चुके नए उम्मीदवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. इसके अलावा आवेदन की अंतिम तारीख को 26 अक्टूबर से बढ़ाकर 3 नवंबर 2026 किए जाने का असर यह रहा कि अंतिम घंटे में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा तेजी से बढ़ा था. TRE-4 के माध्यम से राज्य के सरकारी स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. इसमें कुल 33,320 पदों को भर जाना है. इसमें कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 4,370 पद और कक्षा 11 से 12 के लिए 16,540 पद है. इस भर्ती में खासतौर पर प्राथमिक स्तर के पदों पर उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली और हरियाणा समेत दूसरे बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों ने भी बड़ी संख्या में आवेदन किया है. जिससे इस कैटेगरी में कंपटीशन और ज्यादा बढ़ गया. ज्यादा कंपटीशन के बीच इस बार चयन प्रक्रिया में भी कुछ बड़े बदलाव लागू किए गए हैं, जिनका उम्मीदवारों को ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इस बार परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाएंगे. प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा में तुक्का लगाने से बचना होगा. वहीं ओएमआर पैटर्न में बदलाव करते हुए अब चार ऑप्शन के अलावा पांचवा ऑप्शन भी दिया जाएगा. यह विकल्प उन सवालों के लिए होगा, जिनका उत्तर उम्मीदवार नहीं देना चाहते हैं. अगर कोई उम्मीदवार सवाल छोड़ना चाहता है, तो उसे पांचवें विकल्प पर गोला भरना अनिवार्य होगा, नहीं तो उस पर भी नेगेटिव मार्किंग का नियम लागू हो सकता है. कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है. करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कविता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है. पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.
बिहार में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी शिक्षक भर्ती परीक्षा बी. पी. एस. सी. टी. आर. ई.-4 देखी गई
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.