Achira News Logo
Achira News

बिहार में छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार

ABP News
बिहार में छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार
Full News
Share:

बिहार के जमुई में एक लड़की के साथ कई युवकों ने मिलकर छेड़खानी की. बैड टच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब बड़ी कार्रवाई की गई है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना 19 सितंबर की है. बीते रविवार तक किसी ने इसकी शिकायत थाने में नहीं की थी. वीडियो वायरल होने के बाद मामले का पता चला. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष से बात कर प्राथमिकी दर्ज करवाई. मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर है. कुल मिलाकर पांच लोगों को इस मामले में चिह्नित किया गया है. जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने अभी तीन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा है. लड़का और लड़की दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं. 19 तारीख को दोनों कोचिंग के बाद स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे. लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया और अभद्र व्यवहार करने लगे. मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने वीडियो बना लिया. लड़का-लड़की किसी तरह बचने का प्रयास करते हैं लेकिन इस बीच एक युवक ने लड़की के साथ बैड टच भी किया. यह सब कुछ लगभग 20 से 25 मिनट तक चला है. बाद में कुछ युवक लड़की को जाने के लिए रास्ता देते हैं. किसी तरह मौके से दोनों नाबालिग बचकर निकलते हैं. इस पूरे मामले में बिहार महिला आयोग की ओर से संज्ञान लिया गया है. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर जानकारी ली गई है. घटना 19 तारीख की रात की है जिसका वीडियो कल (20 सितंबर, 2026) वायरल किया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग की टीम भी घटनास्थल पर पीड़िता से मिलने के लिए जाएगी. जो भी दोषी होंगे चाहे कितने भी रसूख वाले हों, वह बचेंगे नहीं. यह भी कहा कि हमलोग सजा दिलाकर रहेंगे. एसपी को भी पत्र भेजेंगे.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.