Achira News Logo
Achira News

बिहार में नाबालिगों द्वारा छात्र के साथ दुर्व्यवहार, वीडियो वायरलः पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Dainik Bhaskar
बिहार में नाबालिगों द्वारा छात्र के साथ दुर्व्यवहार, वीडियो वायरलः पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Full News
Share:

बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई है। छात्रा शनिवार को कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कुछ लड़के छात्रा के अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। किसी ने प्राइवेट पार्ट को छुआ, तो कोई गंदे तरीके से गोद में उठाता दिख रहा है। लड़की को घसीटा भी गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए तीनों लड़के नाबालिग हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जमुई के SP ने बताया, छात्रा और उसका दोस्त नाबालिग हैं। दोनों जमुई शहर के रहने वाले हैं। SP के मुताबिक, सोशल मीडियो पर वीडियो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ भी POSCO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होगा। राहुल गांधी ने X पर लिखा- वीडियो बेचैन करने वाला है। बिहार में लड़कियां शाम को भी सुरक्षित नहीं हैं। पहले कुछ लड़के सड़क पर लड़की को रोकते हैं। वे उसके शरीर को गंदे तरीके से टच करते हुए उससे पूछते हैं- कहां घर है, नाम क्या है? लड़की उनके सवालों का जवाब देती है। इसी दौरान लड़की के साथ आए लड़के को कुछ युवक उससे अलग कर देते हैं। लड़का वहां से अलग दिखाई देता है, जबकि युवक लड़की को घेरे रहते हैं। इसके बाद कुछ युवक लड़की के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी करते हैं और उसे सड़क पर घसीटते हैं। लड़की को काफी देर तक इसी तरह घसीटा जाता है। इस दौरान कुछ युवक उसे बचाने के लिए आगे आते हैं और लड़की को उनसे छुड़ाते हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ दूसरे युवक फिर लड़की को पकड़ लेते हैं। इसके बाद दोबारा लड़की के साथ छेड़खानी और घसीटने का सिलसिला शुरू हो जाता है। वीडियो में बार-बार कुछ युवक लड़की को पकड़ते और कुछ उसे छुड़ाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। यह पूरा घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चलने की बात सामने आ रही है। हालांकि इससे जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। जिनमें से एक करीब 1 मिनट 2 सेकंड और दूसरा करीब 35 सेकंड का है। इसके बाद दूसरा वीडियो सामने आता है। इसमें कुछ युवक लड़की को फिर रोककर उससे सवाल करते दिखाई देते हैं। इसके बाद कुछ युवक लड़की को जाने के लिए रास्ता देते हैं। वीडियो में लड़की वहां से निकलती दिखाई देती है। दोनों वीडियो में लड़की और उसके साथ मौजूद लड़के को अलग-अलग समय पर लड़कों के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस नाबालिग छात्र-छात्रा और उनके परिवार से जुड़ी जानकारी भी जुटा रही है। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि सड़क पर लड़का-लड़की के साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार से जुड़े वायरल वीडियो और घटना को लेकर नगर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित और उनके परिवार की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पीड़ित से संपर्क किया। शनिवार को कोचिंग के बाद दोनों स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। इस दौरान उनके साथ बदसलूकी हुई। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जमुई पुलिस ने तीन लड़कों को पकड़ा है। इनकी उम्र 14 से 17 साल के बीच की है। इधर, बिहार महिला आयोग ने मामले पर जमुई डीएम से बात की है। अध्यक्ष प्रो. अप्सरा मिश्रा ने बताया कि कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राहुल गांधी ने X पर लिखा- बिहार के जमुई का एक वीडियो बहुत बेचैन करने वाला है। 10वीं क्लास के एक छात्र और छात्रा को रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया गया। उन्हें प्रताड़ित किया गया, अपमानित किया गया और छात्रा के साथ उत्पीड़न किया गया। बच्ची हाथ जोड़कर उसे जाने देने की विनती करती रही, मगर गुंडे उसे गलत तरीके से छूते और खींचतान करते रहे। इन लोगों को ऐसी बदतमीजी करने का हक किसने दिया? यह संस्कृति नहीं है, यह पितृसत्ता है, ये सोच कि किसी भी पुरुष का किसी लड़की के शरीर, उसके आने-जाने और उसकी पसंद-नापसंद पर नियंत्रण है। जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर 'अंधभक्त' ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता है कि वही कानून है।' एडीजी (विधि-व्यवस्था) केएस अनुपम ने बताया कि छेड़खानी मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। दो अन्य युवक की पहचान हुई है, जिनकी तलाश जारी है। पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के लिए एसडीपीओ दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एसआइटी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चल रहे वीडियो को टेकडाउन कराया गया है। आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने को लेकर दो दर्जन से अधिक लोगों, ट्विटर हैंडलर, फेसबुक और इंस्टाग्राम को चिन्हित किया गया है। वीडियो प्रसारित करने वाले लोगों के खिलाफ भी POSCO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होगा। गोपालगंज में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की लाश उसके कमरे में मिली है। वो किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। लाश बेड पर पड़ी थी और फर्श पर खून बिखरा था। आशंका जताई जा रही है कि लड़की पीरियड्स में थी, फर्श पर बिखरा खून उसी का है। उसके कमरे से एक डायरी भी मिली है, जिस पर लिखा है कि किसी पर भरोसा मत करना।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Bhaskar

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.