विस्तारAdd as a preferredsource on googleबिहार के कई जिलों में आज भी तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें दक्षिण-पश्चिम, उत्तर, उत्तर-पूर्व, पूर्व, और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा जिले शामिल हैं।और पढ़ेंTrending Videosजानिए आठ मई तक कैसा रहेगा मौसमछह मई को कुछ जिलों को छोड़कर पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर बिहार ऑरेंज और दक्षिण बिहार के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सात मई को दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी पटना, मगध, मुंगेर, और भागलपुर प्रमंडल के जिलों में छह और सात मई को बारिश के आसार जताए गए हैं। आठ मई को उत्तर, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें तिरहुत, दरभंगा, कोसी और पूर्णिया प्रमंडल के जिले शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बिहार और इसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव है। इस कारण तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की स्थिति बन रही है। 10 मई के बाद ही मौसम सामान्य होगी।विज्ञापनविज्ञापनBihar News : 5 दिन चैटिंग कर होटल में बुलाया, फिर पटना में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियतपिछले 24 घंटे में 23 लोगों की मौतपिछले 24 घटे में लगभग पूरे बिहार में तेज हवा के साथ आंधी और मूसलाधार बारिश ने लोगों को परेशान करेंगे। कई जगह जलजमाव ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गई। आंधी, वज्रपात के कारण बिहार में 23 लोगों की मौत हुई। इसमें गयाजी में छह, पूर्वी चंपारण में चार, औरंगाबाद में चार, पश्चिमी चंपारण में दो, भोजपुर में दो, रोहतास में दो, नालंदा में दो और खगड़िया में एक शख्स की जान चली गई। खराब मौसम के कारण हुई लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।विज्ञापनविज्ञापनरहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें AndroidHindi News App, iOSHindi News AppऔरAmarujala Hindi News APPअपने मोबाइल पे|Get allIndia Newsin Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and morenews in Hindi.
बिहार में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगीः येलो अलर्ट जारी
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.