प्रदेश में मानसून के प्रभाव से कई जिलों में वर्षा की गतिविधियां बनी हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, शुक्रवार को चार जिलों के औरंगाबाद, भभुआ, गया एवं रोहतास में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि, राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं। गुरुवार को खगड़िया, समस्तीपुर के कुछ भागों में वर्षा दर्ज की गई। पटना सहित अन्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा। तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। मधुबनी के बेनीपट्टी में 135.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। पटना सहित 18 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के कारण उत्तर बिहार में वर्षा की गतिविधियां बने होने के साथ अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे। 24 घंटे के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है। बारिश का लेटेस्ट अपडेट : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ भागलपुर शहर; आज भी दिनभर छाए रहेंगे बादल North Bihar Weather Update : मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में दो दिन बारिश का अलर्ट Kal Ka Mausam 7 August: औरंगाबाद-रोहतास समेत 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी Bihar Weather Update: बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, 4 दिनों तक बरसेंगे बादल भागलपुर मौसम अपडेट : मूसलाधार बारिश व वज्रपात की चेतावनी; IMD का अलर्ट, दोपहर से शाम के बीच संभलकर निकलने की सलाह
बिहार में भारी बारिश, राज्य भर में छिटपुट बारिश की संभावना
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.