Achira News Logo
Achira News

बिहार मौसम अपडेटः अगले 9 दिनों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

Dainik Jagran
बिहार मौसम अपडेटः अगले 9 दिनों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
Full News
Share:

7 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियों के एक्टिव रहने की संभावना है। बिहार के दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य जिलों में बारिश का अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा, जबकि कई इलाकों में वज्रपात (ठनका) और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों के लिए भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। औरंगाबाद, भभुआ (कैमूर), गया और रोहतास में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। राज्य का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। Bihar Weather Update: बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, 4 दिनों तक बरसेंगे बादल

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.