Achira News Logo
Achira News

बिहार सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 7 मई को निर्धारित

Navbharat Times
बिहार सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 7 मई को निर्धारित
Full News
Share:

पटना:बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानी 7 मई को होने जा रहा है। नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण को लेकर इस बार गांधी मैदान में बड़ी तैयारी है। हालांकि जब बिहार में पहली बार बीजेपी की तरफ से सम्राट चौधरी सीएम बने थे तो इतना ताम-झाम नहीं रखा गया था। लेकिन नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के लिअए इस बार ग्रैंड तैयारी है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर से गांधी मैदान में उतरेंगे।सजाया जा रहा पटनाअभी तक की जानकारी के अनुसार बिहार में नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। वहीं तैयारियों के मद्देनजर गांधी मैदान समेत एक तरह से पूरे पटना को सजाया जा रहा है।गांधी मैदान में हेलीपैडप्रधानमंत्री मोदी शपथ ग्रहण समारोहके लिए 7 मई यानी कल ही पटना आएंगे। वो विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे, इसके बाद पीएम मोदी विशेष हेलीकॉप्टर से पटना के गांधी मैदान में सीधे लैंड करेंगे और मंच पर आएंगे। गांधी मैदान में उनके हेलीकॉप्टर को लेकर पूर्वी तरफ एक हेलीपैड बनाया जा रहा है। हैलीपैड और मंच तक के बीच का रास्ता सुरक्षा कारणों से पूरी तरह से घिरा रहेगा। वहीं गांधी मैदान की पश्चिमी साइड में जर्मन वाटर प्रूफ हैंगर लगाया गया है।शपथ ग्रहण के लिए मंच के सामने अलग-अलग ब्लॉकशपथ ग्रहण में आए मेहमानों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। विशिष्ट मेहमानों, बिहार के मशहूर चेहरों के अलावा NDA के सभी कार्यकर्ताओं के शपथ ग्रहण में मौजूद रहने के लिए पहले से ही जगह तय कर दी गई है। D एरिया समेत सारे ब्लॉक्स में फेंसिंग (जाली) लगाई जा रही है। जिससेबिहार के नए मंत्रिमंडलके शपथ ग्रहण के लिए निर्धारित जगहों पर ही आने वाले मेहमानों, कार्यकर्ताओं को जगह दी जा सके। गांधी मैदान को व्यवस्था के लिए 4 अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है।गांधी मैदान में टेंपररी थाना और 80 मजिस्ट्रेटगांधी मैदान में सुरक्षा के लिए बनाया गया अस्थायी थानाडीएम और एसएसपी की अगुवाई में 80 मजिस्ट्रेट संभालेगे कमान100 पुलिस अफसरों के नेतृत्व में 3 हजार जवानों वाली फोर्स3 हजार स्क्वॉयर फीट में बनाया गया है हेलीपैडपिछली बार सेना के हेलीकॉप्टर से गांधी मैदान आए थे पीएम मोदी20 नवंबर 2005 को नीतीश के शपथ ग्रहण में आए थे मोदी

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

बिहार सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 7 मई को निर्धारित | Achira News