Bihar Budget Highlights:बिहार विधानसभा में मंगलवार को नीतीश कुमार की सरकार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.47 लाख करोड़ से अधिक का बड़ा बजट पेश किया। चालू वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 3.17 लाख करोड़ का था। वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है। वित्त मंत्री ने कहा कि 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार का फोकस 5 तत्वों पर हैं- ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान। वित्त मंत्री ने बताया है कि बिहार में चालू वित्त वर्ष 2025--26 का बजट 3.17 लाख करोड़ का था। वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है। वित्त मंत्री ने कहा कि 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य है। पिछले साल 3.17 लाख करोड़ का वार्षिक बजट पेश करने के बाद नीतीश सरकार ने जुलाई में 57941 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट और दिसंबर में 91717 करोड़ दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश किया था। Bihar Budget LIVE: 15.29 PM-नीतीश सरकार ने इन पांच तत्वों पर फोकस करने का लक्ष्य रखा है- ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान। वित्त मंत्री ने सदन में कहा कि बिहार को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए इन चीजों को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा। Bihar Budget LIVE: 14.21 PM-लघु उद्योग के जरिए बिहार आगे बढ़ेगा। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार तेज गति से विकास करने वाले राज्यों में शामिल है। Bihar Budget LIVE: 14.17 PM-पिछले साल 3.17 लाख करोड़ का वार्षिक बजट पेश करने के बाद नीतीश सरकार ने जुलाई में 57941 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट और दिसंबर में 91717 करोड़ दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश किया था। Bihar Budget LIVE: 14.14 PM-वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए कुल 3 करोड़ 47 लाख 589 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया। मंगलवार को भोजनावकाश के बाद उन्होंने सदन में इसे पेश किया। इसके पूर्व उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सात निश्चय -3 के माध्यम से बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में ले जाने का प्रयास कर रही है। Bihar Budget LIVE: 14.12 PM-बिहार में चालू वित्त वर्ष 2025--26 का बजट 3.17 लाख करोड़ का था Bihar Budget LIVE: 14.10 PM-वित्त मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ 76 लाख रुपये का है। Bihar Budget LIVE: 14.10 PM-वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है। Bihar Budget LIVE: 14.09 PM-वित्त मंत्री ने कहा कि 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य है। Bihar Budget LIVE: 14.08 PM-वित्त मंत्री ने कहा कि इन पांच तत्वों को ध्यान में रखते हुए बिहार विकास करेगा- ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान Bihar Budget LIVE: 14.07 PM-बिजेंद्र यादव ने कहा कि 1.56 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार मिल चुका है Bihar Budget LIVE: 14.04 PM-बिहार विधानसभा में बजट भाषण शुरू हो चुका हैं। बिजेंद्र यादव बिहार विधानसभा में बजट भाषण पढ़ रहे हैं। Bihar Budget LIVE: 14.00 PM-बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है। Bihar Budget LIVE: 13.50 PM-वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव आज बिहार विधानसभा में बजट पेश करेंगे। विधानसभा के बाहर वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का स्वागत किया गया है। सत्ताधारी दल के लगभग सभी विधायक वित्त मंत्री के स्वागत के लिए खड़े नजर आए। वित्त मंत्री ने लाल बैंग दिखाया। यह बजट वाला बैग था। Bihar Budget LIVE: 13.42 PM-पटना मेंNEETछात्रा मौत मामले को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार इस प्रकरण को गंभीरता से ले रही है और मामले की जांच CBI को सौंपी गई है। Bihar Budget LIVE: 13.32 PM-सदन में विधायक कोमल सिंह ने गायघाट विधानसभा क्षेत्र में खेल स्टेडियम के निर्माण का मुद्दा उठाया। सरकार की ओर से जब जवाब दिया गया कि स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है या प्रगति पर है, तो विधायक ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि धरातल पर स्थिति इसके उलट है। Bihar Budget LIVE: 13.15 PM-बिहार के चिकित्सक, विशेषज्ञ चिकत्सकों का वेतन बढ़ेगा। रिमोट इलाकों में काम करने वाले चिक्तिसकों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। मंगलवार को एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने विधान परिषद में यह घोषणा की। मंत्री ने कहा कि सात निश्चय 3 के तहत इसकी कार्ययोजना बनाई गई है। Bihar Budget LIVE: 13.03 PM-उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा है कि अगले सत्र के पहले एक हजार उद्योग बिहार में लग जाएंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम सदन में नहीं आएंगे। मंगलवार को विधान परिषद में एक सवाल के जवाब में उद्योग मंत्री ने कहा कि 693 एकड़ जमीन विभाग को मिल चुका है। Bihar Budget LIVE: 12.50 PM-बिहार में बच्चों पर खर्च 17.5 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि दर से बढ़ी है। यह बढ़ोतरी वर्ष 2017-18 से 2023-24 तक दर्ज की गई है। इस अवधि में प्रति व्यक्ति व्यय भी काफी बढ़ा है, जो 2.7 गुना बढ़कर 2017-18 के 3,437 रुपये से बढ़कर 2023-24 में 9,271 रुपये हो गया।राज्य में आंगनबाड़ी सेवा पर निवेश में लगातार वृद्धि की गई है। इसका बजट 2019-20 के 1,735.7 करोड़ रुपये से 2024-25 में 2,648.47 करोड़ रुपये हो गया। Bihar Budget LIVE: 12.40 PM-बिहार विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आज विधानसभ में बिहार का बजट पेश किया जाएगा। Bihar Budget LIVE: 12.21 PM-बिहार विधान परिषद की कार्यवाही जारी है। सदन में प्रश्नोत्तरकाल चल रहा है। Bihar Budget LIVE: 12.10 PM-बिहार विधानसभा में नीट छात्रा की मौत का मामला उठा है। विपक्ष के विधायक ने पटना में नीट छात्रा की मौत की निष्पक्ष जांच की है। इसपर विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार ने इस विषय पर संज्ञान लिया है। Bihar Budget LIVE: 12.00 PM-बिहार विधानसभा में विपक्ष का कार्यस्थन प्रस्ताव खारिज हो गया। Bihar Budget LIVE: 11.50 AM-बिहार सरकार का अपने स्रोतों से राजस्व लगातार बढ़ रहा है। पांच वर्षों में इसकी वार्षिक औसत वृद्धि दर 12.9 फीसदी रही। 2020-21 में बिहार को अपने स्रोतों से कुल 36,543 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। यह 2024-25 में 59,360 करोड़ हो गया है। इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान कर राजस्व (टैक्स कलेक्शन) का रहा। यह 30,342 करोड़ से बढ़ कर 53,578 करोड़ हो गया है। बिहार सरकार की कुल राजस्व प्राप्ति छह साल में दोगुनी से अधिक हो गयी है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के मुताबिक 2020-21 में कुल राजस्व प्राप्ति 1.28 लाख करोड़ रुपये थी, जिसके 2025-26 में लगभग 2.60 लाख करोड़ होने का अनुमान है। इसमें कर राजस्व मुख्य स्रोत के रूप में उभरा है। कुल राजस्व में कर प्राप्ति का हिस्सा 70% से बढ़ कर 84% हो गया है। कर से अलग राजस्व का हिस्सा 5% से घटकर 2% व सहायता अनुदान का हिस्सा 25% से घट 14% रह गया है। कोविड 19 के कारण 2021-22 में राजस्व प्राप्ति में 3.2% की ही वृद्धि हुई थी, जो 2021-22 में 23.9% हो गयी थी। 2022-23 में यह घट कर 8.7% रह गयी, लेकिन 2023-24 में 12% और 2024-25 में 13.1% बढ़ गयी, जो कि राजकोषीय सुदृढ़ीकरण को दर्शाती है। Bihar Budget LIVE: 11.26 AM-अवैध उत्खनन को लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अवैध उत्खनन में शामिल ट्रैक्टर का वीडियो बना कर भेजेंगे तो सरकार उसपर कार्रवाई कर रही है। साथ ही फोटो भेजने वालों को दस हजार का इनाम भी दिया जा रहा है। Bihar Budget LIVE: 11.16 AM-मोकामा विधायक अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद हैं। जेल में रहने की वजह से ही वो शपथ नहीं ले सके थे। अब अनंत सिंह ने अदालत से इजाजत लेकर शपथ ली है। विधानसभा में अनंत सिंह अपने अंदाज में नजर आए। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस उन्हें लेकर विधानसभा पहुंची थी। विधानसभा में अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। अनंत सिंह सीएम नीतीश कुमार के सामने हाथ जोड़े खड़े नजर आए। अनंत सिंह ने सीएम नीतीश के पैर छूकर आशीर्वाद लिए हैं। Bihar Budget LIVE: 11.10 AM-मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में शपथ ली है। अनंत सिंह बेऊर जेल से सीधे बिहार विधानसभा पहुंचे थे। सदन के अंदर अनंत सिंह ने शपथ ली है। Bihar Budget LIVE: 11.00 AM-बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विपक्षी सदस्यों ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया है। तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं हैं। Bihar Budget LIVE: 10.50 AM-बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष के नेताओं ने प्रदर्शन किया है। राजद विधायकों ने विधानसभा पोर्टिको में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। मंगलवार को बजट सत्र के दूसरे दिन इन्होंने जमकर नारे लगाए और राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। Bihar Budget LIVE: 10.40 AM-विधानमंडल में सोमवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार चावल के उत्पादन में 4.3 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं, गेहूं उत्पादन की वार्षिक वृद्धि दर 7.1 और मक्का की 12.6 फीसदी रही। पिछले वर्ष की तुलना में बागवानी क्षेत्र का उत्पादन भी बढ़ा है। फल, सब्जियों, फूल, मसाले, औषधीय एवं सुगंधित पौधे, मखाना, शहद और मशरूम के उत्पादन में वृद्धि हुई है। कुल बागवानी क्षेत्र में एक चौथाई पर फल और करीब 60 फीसदी पर सब्जियों की खेती हो रही है। लीची, मखाना और मशरूम का उत्पादन बढ़ा है। आगे भी इनका उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य है। Bihar Budget LIVE: 10.34 AM-बिहार में उच्च शिक्षा में नामांकन दर में वृद्धि हुई है। पांच वर्षों में उच्च शिक्षण संस्थानों में नामांकन दर में 5 प्रतिशत की अधिक वृद्धि दर्ज हुई है। सोमवार को विधानमंडल में पेश आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार 2017-18 में बिहार में उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 लाख 15 हजार छात्र-छात्रा नामांकित थे। यानी कुल नामांकन अनुपात 11.4% थी। 2021-22 में कुल नामांकन 26 लाख 23 हो गया। यानी कुल नामांकन अनुपात (जीईआर) 17.01 प्रतिशत हो गया। बिहार में 2020-21 में कुल 37 विवि थे, जो 2024-25 में 39 हो चुके हैं। इसमें राज्य विवि की संख्या 19 है। अभी राज्य में सरकारी या अंगीभूत कॉलेजों की संख्या 288 है। Bihar Budget LIVE: 10.21 AM-औद्योगिक प्रक्षेत्र को प्रोत्साहन देने की नीति के बाद राज्य में बीते 10 वर्षों में 956 नए कारखाने चालू हुए हैं। लगातार झटके खाने वाले उद्योग सेक्टर को राज्य सरकार की नयी नीतियों से काफी राहत मिली है। सोमवार को राज्य सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में सूबे का उद्योग सेक्टर पटरी पर लौटता दिख रहा है। पूरे प्रदेश में निवेश के लिए देश-दुनिया से बड़े-बड़े प्रस्ताव आ रहे हैं। औद्योगिक प्रोत्साहन नीति आने के बाद बीते 10 वर्षो में बिहार को 4353 निवेश प्रस्ताव मिले। इस दौरान 1.11 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है। इस राशि से राज्य में 3539 नई औद्योगिक इकाइयां लगेंगी। इन सबके बीच सूबे में कारखानों की संख्या लगातार घट रही है। इनमें मूल कारखानों के साथ चालू कारखाने भी शामिल हैं। Bihar Budget LIVE: 10.06 AM-बिहार में ग्रामीण विकास पर खर्च का बजट आकार पांच वर्षों में डेढ़ गुना बढ़ा है। राज्य सरकार द्वारा किये जाने वाले कुल खर्च का दस प्रतिशत इस मद में खर्च होता है। वर्ष 2025-26 में ग्रामीण विकास पर 30 हजार 150 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। वहीं, वर्ष 2021-22 में इस पर 19 हजार 94 करोड़ खर्च हुए थे। विस में सोमवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर कुल खर्च का करीब चार प्रतिशत खर्च ग्रामीण विकास पर होता है। यह आंकड़ा बताता है कि बिहार में इस मद में खर्च का प्रतिशत राष्ट्रीय स्तर से अधिक है। बताया गया है कि वर्ष 2024-25 मनरेगा के तहत रोजगार प्राप्त करने वाले परिवारों की संख्या 51 लाख थी, जबकि इस दौरान 40 हजार श्रमिकों को ही 100 दिनों का काम मिला। Bihar Budget LIVE: 9.50 AM-बिहार में आबादी के अनुपात में सड़क की भागीदारी कम है। देश के कुल सड़क नेटवर्क में बिहार की भागीदारी मात्र 5.5% है। राष्ट्रीय राजमार्ग के मामले में बिहार की भागीदारी मात्र 4.2 फीसदी ही है। सितम्बर 2025 तक बिहार के कुल 57 एनएच की लंबाई 6389 किमी थी। सबसे लंबा एनएच 27 ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर है, जिसकी बिहार में लंबाई 483 किमी है। सड़कों के नेटवर्क का विस्तार करने के लिए वर्ष 2025-26 में ग्रामीण पथों पर 70560 करोड़ सहित 1.80 लाख करोड़ का निवेश किया गया है। सोमवार को विधानमंडल में पेश बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार कुल 6389 किमी एनएच में 1817 किमी सड़क दो लेन से अधिक, 3216 किमी दो लेन तो 407 किमी एक लेन सड़क है। वहीं 950 किमी सड़क का निर्माण अभी बाकी है। Bihar Budget LIVE: 9.40 AM-सोमवार को बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में राज्य का वर्ष 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पेश किया। इसके बाद विधानसभा के वाचनालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में वित्त मंत्री ने बताया कि बड़े राज्यों की तुलना में बिहार आर्थिक विकास दर मामले में दूसरे स्थान पर है।तमिलनाडु पहले स्थान पर है। बिहार में साख-जमा (सीडी) अनुपात में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है। वहीं, अनिष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में कमी दर्ज की गई है। 31 मार्च 2025 को राज्य का सीडी अनुपात 53.50% था, जो सितंबर 2025 में बढ़कर 56.54% हो गया। इस प्रकार छह महीनों के भीतर इसमें 3% से अधिक की वृद्धि हुई है। राज्य की आर्थिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है। सितंबर 2025 में बिहार के लिए बैंक समूह-वार आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं । सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कुल जमा राशि में सर्वाधिक 4,42,376 करोड़ रुपये तथा ऋण में 2,03,923 करोड़ का हिस्सा रहा। हालांकि, इनका साख-जमा अनुपात 46.10 प्रतिशत रहा। उद्योग एवं निर्माण क्षेत्र में तेजी से बिहार में आर्थिक विकास दर की रफ्तार बरकरार है। आर्थिक विकास दर में बढ़ोतरी का मुख्य कारण द्वितीय क्षेत्र है। यह 2021-22 की तुलना में 2024-25 में 21.1% से बढ़कर 26.8 प्रतिशत हो गया है। यह राज्य में उद्योग एवं निर्माण की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है। 2024-25 में इस क्षेत्र में निर्माण का हिस्सा 9.1% से 15.1%, विद्युत, गैस, जलापूर्ति एवं अन्य जन उपयोगी सेवाओं का 2.1% से 2.7% हिस्सा हो गया। Bihar Budget LIVE: 9.15 AM-वर्ष 2024-25 के लिए सबसे हाल के त्वरित अनुमान के अनुसार, बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2011-12 के स्थिर मूल्य पर 8.6 प्रतिशत बढ़ा है और यह 5,31,372 करोड़ रुपये है। यह वर्तमान मूल्य पर 13.1% बढ़कर 9,91,997 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, बिहार में प्रति व्यक्ति आय 2021-22 के 46,412 से बढ़कर 2024-25 में 76,490 रुपये हो गई है। यह पिछले साल 68,624 रुपये थी। प्रति व्यक्ति आय में करीब 8000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है जो कि 10% से भी अधिक है।
बिहार सरकार ने 2025-26 के लिए 3.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत किया
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.