Achira News Logo
Achira News

भक्तों की असामान्य आदत गुरु और उनके अनुयायियों को हंसने पर मजबूर करती है

Navbharat Times
भक्तों की असामान्य आदत गुरु और उनके अनुयायियों को हंसने पर मजबूर करती है
Full News
Share:

मथुरा:वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज के सत्‍संग में शामिल होने के लिए देश भर कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। उनके कार्यक्रम में भक्‍त अपनी जिज्ञासाओं का भी समाधान करवाते हैं। एक युवक प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ऐसा दिलचस्‍प सवाल लेकर पहुंचा, जिसे सुनकर वह हंसने पर मजबूर हो गए। आश्रम में बैठे अन्‍य लोग भी ठहाके लगाने लगे। इसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है।प्रेमानंद महाराजके एक शिष्‍य ने कागज पर लिखे युवक के सवाल को सबके सामने पढ़ा। युवक ने लिखा था- 'दारू पीने के बाद गुरुदेव मैं भी आपको बहुत याद करता हूं। पूरी रात राधा रानी का जप करता हूं। दारू पीने के बाद एक रात में इतना रामजप हो जाता है जितना पूरे महीने में नहीं होता।''अरे! ऐसा मत कर यार, कैसी बातें करता है'इस पर प्रेमानंद महाराज ने हंसते हुए कहा- अरे! ऐसा मत कर यार। कैसी बातें करता है। इस दौरान वहां मौजूद सभी श्रद्धालु हंसते नजर आए। हम आपको तभी सार्थक मानेंगे, जब आप शराब छोड़ दोगे। हमारी दोस्‍ती तभी हो पाएगी जब आप शराब छोड़ दोगे। जिसे शास्‍त्र निषेध करता है उसे हमें छोड़ना ही पड़ेगा। हमारा शास्‍त्र आज्ञा करता है कि मदिरापान, मांस भक्षण, परस्‍त्रीगमन, द्वेषराग और चोरी, इन पांच चीजों को सम्‍यक रूप से छोड़ देना चाहिए। इन चीजों में स्‍पष्‍ट कलयुग का वास है। अगर हम सही ढंग से ना चलकर मनमाने आचरण करेंगे तो हमें जो लाभ मिलना चाहिए वह नहीं मिलेगा।'भक्‍त को शराब ना पीने की खिलाई कसमप्रेमानंद महाराज ने आगे कहा- 'देखो ये नामजप का ही प्रभाव है कि आप हमारे सामने बैठे हैं लेकिन अब हमारे सामने बैठने का प्रभाव ये होना चाहिए कि आज से आप शराब छोड़ दें। बोलो वृंदावन में मैं शपथ खाता हूं कि आज के बाद मैं शराब नहीं पियूंगा। आपका जीवन मंगलमय हो और खूब नामजप कीजिएगा।'

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भक्तों की असामान्य आदत गुरु और उनके अनुयायियों को हंसने पर मजबूर करती है | Achira News