Achira News Logo
Achira News

भगवान शिव के प्रसाद के लिए चीनी मुक्त मीठी खीर की विधि

Aaj Tak
भगवान शिव के प्रसाद के लिए चीनी मुक्त मीठी खीर की विधि
Full News
Share:

आज सावन का पहला सोमवार है और अगर आप भगवान शिव को कुछ खास भोग लगाना चाहते हैं तो यहां हम आपको शकरकंग की मीठी-मीठी खीर की रेसिपी बता रहे हैं. त्योहारों और व्रत-उपवास के दौरान मीठे में कुछ खास खाने का मन हर किसी का होता है लेकिन चावल या साबूदाना की खीर तो आपने कई बार खाई होगी. अगर आप स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखना चाहते हैं तो शकरकंद की खीर एक बेहतरीन विकल्प है. खास बात है कि यहां हम आपको बिना चीनी और गुड़ वाली खीर की रेसिपी बता रहे हैं. चूंकि शकरकंद प्राकृतिक रूप से मीठी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है इसलिए इसमें अलग से बहुत ज्यादा चीनी या गुड़ मिलाने की जरूरत भी नहीं पड़ती और इसमें मेवों की भी प्राकृतिक मिठास होती है जिससे यह काफी मीठी-मीठी और टेस्टी बनती है. मात्र 1 गिलास दूध और कुछ सूखे मेवों के साथ आप घर पर ही बेहद मलाईदार और स्वादिष्ट खीर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की बहुत ही आसान विधि. शकरकंद को उबालकर छीलें और अच्छी तरह मैश कर लें. इसे उबलते हुए दूध में मिलाएं ताकि खीर में गाढ़ापन आए. कच्ची या उबली शकरकंद को कद्दूकस करके देसी घी में थोड़ा भून लें. फिर इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं. दूध और शकरकंद के साथ मलाई, मिल्क पाउडर, या कंडेंस्ड मिल्क मिलाया जाता है जिससे यह बहुत जल्दी और रबड़ी जैसी क्रीमी बनती है. लेकिन इसे व्रत में नहीं खा सकते हैं. शकरकंद (Sweet Potato) - 2 मध्यम आकार की (उबली और मैश की हुई) दूध - 1 बड़ा गिलास (फुल क्रीम) ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश) - 2-3 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए) इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच केसर के धागे - 8-10 (वैकल्पिक, खूबसूरत रंग और खुशबू के लिए) देशी घी - 1 छोटा चम्मच सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह धोकर उबाल लें. जब यह ठंडी हो जाए तो इसके छिलके उतारकर हाथों या मैशर की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें. एक भारी तले की कढ़ाई या पैन में 1 छोटा चम्मच देशी घी गरम करें. इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और अलग निकाल लें. उसी पैन में 1 गिलास फुल क्रीम दूध डालें और उसे मध्यम आंच पर उबलने दें. दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं. जब दूध में अच्छा उबाल आ जाए, तब इसमें मैश की हुई शकरकंद डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि दूध में कोई गांठ न पड़े और शकरकंद दूध में पूरी तरह घुल जाए. मिश्रण को 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, जिससे खीर मलाईदार और गाढ़ी हो जाए. अब इसमें इलायची पाउडर, केसर के धागे और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स (थोड़े से सजावट के लिए बचा लें) मिला दें. 2 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.