Achira News Logo
Achira News

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस के अंदरूनी कलह के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री में बदलाव की भविष्यवाणी की

Amar Ujala
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस के अंदरूनी कलह के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री में बदलाव की भविष्यवाणी की
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleकर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष और अंदरूनी कलह चरम पर पहुंच गई है और मुख्यमंत्री बदलना अब तय है। विजयेंद्र ने यह भी विश्वास जताया कि 9 अप्रैल को होने वाले उपचुनावों में भाजपा बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है और जनता में नाराजगी भी है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं'कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान चरम पर पहुंची'बी वाई विजयेंद्र ने कहा, 'कांग्रेस में सत्ता संघर्ष और अंदरूनी खींचतान अब चरम पर पहुंच चुकी है। अगर उपचुनाव घोषित नहीं होते, तो स्थिति मौजूदा विधानसभा सत्र के तुरंत बाद अंतिम चरण में पहुंच जाती। उपचुनावों के कारण इसमें करीब पंद्रह दिन की देरी हो सकती है।' पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'कांग्रेस सरकार में चल रहे संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री बदलना अब तय है।'विज्ञापनविज्ञापन'अगले मुख्यमंत्री पर फैसला होना बाकी'कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'हाल ही में विधानसभा में मेरी बातचीत कुछ सत्तारूढ़ दल के विधायकों से हुई, उन्होंने बताया कि जल्द ही कुछ परिणाम सामने आएंगे और मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे। लेकिन अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका जवाब उन्हें खोजना होगा।' विजयेंद्र ने कहा कि गरीब, किसान और युवा सभी सरकार से नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं।ये भी पढ़ें-Karnataka: सामाजिक बहिष्कार-उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने भीमा नदी में कूदकर दी जान, पांच आरोपियों पर केस दर्ज'उपचुनाव में भाजपा को मिलेगी जीत'उन्होंने कहा, 'गरीब परेशान हैं, किसान संकट में हैं और युवा भी असंतुष्ट हैं। इसी कारण मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों सीटों के मतदाता भाजपा को जीत का आशीर्वाद देंगे।' भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद बागलकोट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण से श्रीनिवास टी दासकरियप्पा को उम्मीदवार बनाया है। ये उपचुनाव कांग्रेस के मौजूदा विधायकों एच वाई मेटी और शामनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद हो रहे हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस के अंदरूनी कलह के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री में बदलाव की भविष्यवाणी की | Achira News