- प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- बंगाल, असम के बाद महिलाएं 2027 में कांग्रेस का करेंगी सूपड़ा साफऔर पढ़ेंTrending Videosअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। भाजपा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली पार्टियों को देश की जनता ने सबक सिखाना शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, इसकी शुरुआत बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव से हुई है। अब देवभूमि भी महिला विरोधी कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए बेसब्री से 2027 के चुनावों का इंतजार कर रही है। इस बार कांग्रेस का प्रदेश से पूरी तरह सूपड़ा साफ होना तय है।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के महिला सशक्तीकरण के प्रयासों में रोड़े अटकाने से उत्तराखंड की मातृशक्ति में भी भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जागरूक महिलाएं कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र को पहचान चुकी हैं। अब राज्यों के हालिया चुनाव परिणाम से उनका ये मत मजबूत हुआ है कि महिला विरोधी पार्टियां स्वीकार नहीं। भट्ट ने कहा कि बंगाल और असम जैसे राज्यों के परिणाम ये भी बताते हैं कि जनता अब केवल विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए ही वोट देती है। तुष्टिकरण और राष्ट्रविरोधी राजनीति को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है।विज्ञापनविज्ञापनभट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार 100 फीसदी क्षमता और ईमानदारी के साथ जन-आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। भाजपा अंत्योदय के मंत्र के साथ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने भविष्यवाणी की है कि 2027 के चुनावों में महिलाएं कांग्रेस को'साफ'कर देंगी
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.