Achira News Logo
Achira News

भाजपा उत्तर प्रदेश में नई कार्यकारी समिति और मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा करने के लिए तैयार

Navbharat Times
भाजपा उत्तर प्रदेश में नई कार्यकारी समिति और मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा करने के लिए तैयार
Full News
Share:

लखनऊ:केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कार्यकारिणी की लिस्ट में जरूरी बदलाव कर लिए गए है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इन बदलवों के बाद इसी हफ्ते नई कार्यकारिणी का ऐलान किया जा सकता है। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द किया जाएगा। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद अब 2027 को ध्यान में रखते हुए पार्टी का पूरा संगठन और सरकार के जरिए समीकरण साधने पर होगा।भाजपा प्रदेश संगठन चुनावकी डेढ़ साल से ज्यादा चली प्रक्रिया के बाद दिसंबर में पंकज चौधरी नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। उसके बाद ज्यादातर जिला कार्यकारिणी घोषित हो चुकी हैं। अब सबकी निगाह प्रदेश कार्यकारिणी पर लगी लेकर दिल्ली तक कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। सभी है। इसके लिए लखनऊ से से मशविरा करने के बाद लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई थी। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने कुछ नामों में संशोधन के निर्देश दिए थे। वे संशोधन भी कर लिए गए हैं। अभी प्रदेश अध्यक्ष उजबेकिस्तान गए हैं। वे बुधवार तक वापस लौटेंगे। उनके आने के बाद इस हफ्ते कार्यकारिणी का ऐलान किया जा सकता है।बढ़ सकता है कई का कदप्रदेश कार्यकारिणी के बाद 2027 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार भी किया जाना है। यूपी में इस समय 54 मंत्री हैं। सरकार में कुल 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में ज्यादा लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। राजस्व राज्य मंत्री रहे अनूप प्रधान वाल्मिकी और जितिन प्रसाद सांसद बन गए थे। उनकी जगह खाली है। वहीं, कई मंत्रियों का कद बढ़ सकता है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित कुछ पदाधिकारियों को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।पश्चिम बंगाल प्रदर्शन भी बनेगा आधारहाल ही में पश्चिम बंगाल में भाजपा ने चुनाव जीता है। इस जीत में अहम भूमिका निभाने वालो को मंत्रिमंडल में तवज्जो मिल सकती है। चार राज्य मंत्रियों ने नेपीएस राठौर, दया शंकर मिश्र दयालु, दिनेश खटीक और संजय गंगवार की इस चुनाव में लगाया गया था। इनका कद बढ़ सकता है। वहीं, प्रदेश पदाधिकारियों और विधायकों ने पश्चिम बंगाल में काम किया, उनको भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने या संगठन में कद बढ़ने की उम्मीद है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भाजपा उत्तर प्रदेश में नई कार्यकारी समिति और मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा करने के लिए तैयार | Achira News