विस्तारAdd as a preferredsource on googleभाजपा के प्रदेश संगठन के गठन की प्रक्रिया के तहत जिला इकाइयों के गठन की कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने तय किया है एक सप्ताह के भीतर जिला टीम की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शुक्रवार से लगातार तीन दिन बैठकें करके प्रक्रिया पूरी करेंगे। दोनों नेता जिला पर्यवेक्षकों, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगे।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंप्रदेश से लेकर जिला स्तर तक भाजपा संगठन की नए सिरे से गठन की प्रक्रिया चल रही है। जिला इकाइयों के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक भेजकर संभावित नामों का पैनल मंगवाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से गोरखपुर पहुंचकर तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के यहां एक कार्यक्रम में शिरकत की। देर रात वे लखनऊ पहुंच गए। शुक्रवार, शनिवार व रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मैराथन बैठकों का सिलसिला चलेगा।विज्ञापनविज्ञापनये भी पढ़ें -योगी सरकार के नौ साल: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले- विध्वंस के रहे हैं ये 9 वर्ष, अखिलेश ने कहा- मुक्ति का समयये भी पढ़ें -लखनऊ: शनिवार को मनाई जाएगी ईद, पुराने लखनऊ में बदला रहेगा यातायात; खबर पढ़कर निकलें घर सेयोगी की मौजूदगी में होगी कोर कमेटी की बैठकजिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया के बीच पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भी होनी है। आरएसएस के सह सरकार्यवाह व भाजपा से समन्वय का काम देख रहे अरुण कुमार भी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेंगे। वे भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक में शामिल हो सकते हैं। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
भाजपा एक सप्ताह के भीतर जिला इकाई गठन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तैयार
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.