पटना:पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी के दमदार चुनावी प्रदर्शन के बाद बिहार में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और एक बड़े मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां चल रही हैं। सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाला है।बिहार में नए मंत्रिमंडल के लिए बड़ी मीटिंगमंत्रिमंडल विस्तार लेकर पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने चर्चा के दौरान कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया एवं पूर्व मंत्री सह विधायक नीतीश मिश्रा भी शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।पीएम मोदी और नीतीश भी होंगे शामिलबिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार सात मई को होने वाला है। इसको लेकर शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जिसको लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमारशामिल होंगे। NDA के सभी नेताओं का होगा जमावड़ाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि इसशपथ ग्रहण समारोहमें लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा सहित बिहार के अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस समारोह को लेकर तैयारियां चल रही हैं। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जहां राज्यपाल मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। संजय सरावगी ने कहा कि यह समारोह सिर्फ एक सामान्य शपथ ग्रहण समारोह नहीं होगा, बल्कि राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का एक भव्य आयोजन होगा।बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।संजय सरावगी, अध्यक्ष, बिहार बीजेपीपीएम मोदी के स्वागत के लिए पटना तैयारवहीं, हवाई अड्डे से लेकर गांधी मैदान तक पूरे शहर को झंडों और बैनरों से सजाने की जिम्मेदारी स्थानीय पार्टी इकाइयों और विधायकों को सौंपी गई है। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए पटना भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की है और कार्यक्रम की योजना को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी प्रतिनिधियों के साथ समन्वय किया है। भाजपा कार्यालय और कार्यक्रम स्थल सहित प्रमुख स्थानों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और बहुस्तरीय इंतजाम किए जा रहे हैं।नए चेहरे, विभाग अलगराजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फेरबदल में नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और साथ ही कुछ महत्वपूर्ण विभागों का पुनर्वितरण भी हो सकता है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया राज्य में जाति और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के रणनीतिक संतुलन को दर्शाएगी। संभावित भारी भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और यातायात नियमन की विस्तृत योजना तैयार की है। गांधी मैदान में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक विशाल मंच का निर्माण किया जा रहा है और कार्यक्रम के सुचारू संचालन और जनता को असुविधा से बचाने के लिए प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।इनपुट- आईएएनएस
भाजपा की पश्चिम बंगाल और असम में सफलता ने बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की योजनाओं को आगे बढ़ाया
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.