Achira News Logo
Achira News

भाजपा ने जगत प्रकाश नड्डा को असम के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया

Amar Ujala
भाजपा ने जगत प्रकाश नड्डा को असम के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया
Full News
Share:

पार्टी ने जगत प्रकाश नड्डा को असम का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कियाऔर पढ़ेंTrending Videosचंडीगढ़। असम में भाजपा की जीत के बाद नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। पार्टी को अब विधायक दल का नेता चुना जाना है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अहम रोल होने जा रहा है। पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को असम भाजपा का विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को असम का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां असम में बीजेपी विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए की गई हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन पर्यवेक्षकों की देखरेख में असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। सैनी की यह भूमिका भाजपा के भीतर उनकी बढ़ती राजनीतिक अहमियत को दर्शाती है।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भाजपा ने जगत प्रकाश नड्डा को असम के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया | Achira News