पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने इसे ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम बताया. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "बंगाल में बीजेपी की जीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गंगोत्री से गंगा सागर तक कमल खिलाने का सपना पूरा हो गया है." सचदेवा ने कहा कि यह जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष में बंगाल की जनता द्वारा उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होंने इसे विचारधारा की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं के समर्पण को सराहा. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को विभिन्न राज्यों में मिली सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि केरल में बीजेपी का खाता खुलना, बंगाल में सरकार बनना और असम और पुडुचेरी में एनडीए की वापसी पार्टी के बढ़ते जनाधार का संकेत है. वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि इस चुनाव के बाद भारत अब कम्युनिस्ट प्रभाव से मुक्त हो गया है और यह बदलाव देश की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत है. बंगाल में जीत के बाद दिल्ली में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. तरूण चुघ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर विजय जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और उत्सव का माहौल बना. जुलूस के दौरान तरूण चुघ खुद ढपली बजाते नजर आए. सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में आगे बढ़ते हुए दीनदयाल उपाध्याय उपवन तक गए और फिर वापस मुख्यालय पहुंचे. तरूण चुघ ने कहा कि बंगाल में मिली जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक है और अब पार्टी का अगला लक्ष्य पंजाब है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल इस जीत से और मजबूत हुआ है. तरुण चुघ ने ममता बनर्जी और एम.के. स्टालिन की हार का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान किए गए दावे गलत साबित हुए हैं और अब केजरीवाल को पंजाब में अपनी हार के लिए तैयार रहना चाहिए.
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया, पीएम मोदी और एच. एम. शाह को श्रेय दिया
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.