Achira News Logo
Achira News

भाजपा ने यमनम खेमचंद सिंह को मणिपुर में विधायक दल का नेता चुना

Navbharat Times
भाजपा ने यमनम खेमचंद सिंह को मणिपुर में विधायक दल का नेता चुना
Full News
Share:

इंफाल/नई दिल्ली:मणिपुर के नए मुख्यमंत्री बीजेपी के युमनाम खेमचंद सिंह होंगे। बीजेपी ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना है। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का मौजूदा वक्त 12 फरवरी को खत्म होने वाला है। खेमचंद मैतेई समुदाय से आते हैं। वैसे अगर मणिपुर की राजनीति और वहां बीजेपी को देखें तो खेमचंद को पूर्व सीएम एन बीरेंद्र सिंह का प्रतिद्वंदी माना जाता है। जिस वक्त बीरेंद्र सिंह सीएम थे उस वक्त राज्य ने दो समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष देखा है। बीजेपी के सहयोगी भी तत्कालीन सीएम का विरोध करने लगे थे। जिसके बाद बीरेंद्र सिंह को इस्तीफा देना पड़ा और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।युमनाथ खेमचंद सिंह काफी सरल जीवन जीते हैं।कौन हैं खेमचंद सिंह?वाई खेमचंद सिंह2017 से 2022 तक मणिपुर विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। 2022 में एन. बीरेन सिंह की कैबिनेट में भी उन्हें शामिल किया गया। तब उन्होंने नगर प्रशासन और आवास विकास, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग संभाला। खेमचंद सिंह इंफाल पश्चिम की सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक हैं। ये दो बार से लगातार यहीं से जीते। इस वक्त राज्य में कुकी और मैतई समुदाय के बीच विश्वास बहाली जरूरी है। युमनाथ खेमचंद सिंह की उम्र 62 साल है।युमनाथ खेमचंद सिंह मैतेई समुदाय से आते हैं लेकिन उनकी कुकी के बीच अच्छी छवि है।कुकी समुदाय में स्वीकार्यताहाल ही में खेमचंद सिंह ने कुकी बहुल इलाकों जैसे उखरुल और कामजोंग का दौरा किया था और शांति और बातचीत की वकालत की थी। वे खुद मैतेई समुदाय से हैं लेकिन कुकी समुदाय में भी उनकी स्वीकार्यता दिखती है। मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद फरवरी 2025 में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है। मणिपुर में दो समुदाय के बीच के संघर्ष में अब तक 250 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं और 60 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। 3 मई 2023 को राज्य में जातीय हिंसा भड़की थी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भाजपा ने यमनम खेमचंद सिंह को मणिपुर में विधायक दल का नेता चुना | Achira News