Achira News Logo
Achira News

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर गए हैं।

India TV
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर गए हैं।
Full News
Share:

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों के घेरे में घिर चुके हैं। उनकी इस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और सियासी पारा हाई हो चुका है। वार्ड नंबर 6 में करीब 7 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने सार्वजनिक मंच से वार्ड की महिला पार्षद संध्या यादव की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई है और AICC मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने मंत्री की टिप्पणी को निंदनीय बताया है। दरअसल इंदौर में रविवार को इंदौर के वार्ड नंबर 6 में करीब 7 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए। इसी दौरान सार्वजनिक मंच से वार्ड नंबर 6 की महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर मंत्री की एक टिप्पणी सामने आई, जिसमें उन्होंने कहा कि 'संध्या दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई है थोड़ी सी।' यह टिपण्णी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तब दी जब पार्षद संध्या यादव उन्हीं के पास से गुजरकर माइक स्टैंड के पास आ रही थी, जिनके पीछे मंत्री जी के एक कार्यकर्ता थे, जिनके दिखाई ना देने पर मंत्री जी ने यह टिप्पणी कर दी। वहीं मंत्री की इस टिप्पणी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर आपत्ति जताई है। AICC मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी को निंदनीय बताया। शुक्ला ने कहा कि भाजपा अक्सर महिला सम्मान की बात करती है, लेकिन अपनी ही पार्टी की महिला पार्षद की शारीरिक बनावट को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना भाजपा और उसके नेताओं की परंपरा बन चुकी है। कैलाश विजयवर्गीय की इस टिप्पणी के बाद अब इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। विपक्षी दल इस बयानबाजी को लेकर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि आगे क्या रुख भाजपा और कांग्रेस अपनाती है। 'छात्रों की गूंज' को सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया 'झूठ की गूंज', कहा-'तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी'

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.