Achira News Logo
Achira News

भाजपा नेता ने रुद्रप्रयाग के फाटा क्षेत्र में आई. टी. आई. खोलने की मांग की

Amar Ujala
भाजपा नेता ने रुद्रप्रयाग के फाटा क्षेत्र में आई. टी. आई. खोलने की मांग की
Full News
Share:

रुद्रप्रयाग। फाटा क्षेत्र में आईटीआई खोलने की मांग के लिए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि फाटा और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युवा तकनीकी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आईटीआई न होने के कारण उन्हें दूर जाना पड़ता है। क्षेत्र में आईटीआई खुलने से युवाओं को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संवादऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भाजपा नेता ने रुद्रप्रयाग के फाटा क्षेत्र में आई. टी. आई. खोलने की मांग की | Achira News