Achira News Logo
Achira News

भाजपा विधायक ने कांवरिया की विवादित टिप्पणी पर राजनेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

ABP News
भाजपा विधायक ने कांवरिया की विवादित टिप्पणी पर राजनेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Full News
Share:

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कांवड़ियों पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर सियासत मौलाना साजिद रशीदी पर कार्रवाई की मांग की है.उन्होंने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर मौलाना पर रासुका लगाने की मांग की है. विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मौलाना साजिद रशीदी ने कांवड़ियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले हैं और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. तहरीर में नंद किशोर गुर्जर ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ लोग कांवड़ियों के वेश में उपद्रव फैलाकर कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं. इसकी जांच होनी चाहिए. और जो भी दोषी हो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. ताकि कोई आस्था से खिलवाड़ ना कर सके. बीजेपी विधायक ने पुलिस से साजिद रशीदी के खिलाफ रासुका के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि इससे भविष्य में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयान देने वालों पर रोक लगेगी और प्रदेश में कानून-व्यवस्था व सामाजिक सौहार्द बना रहेगा. उन्होंने इस मामले की शिकायत हज़रतगंज थाने में और उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव (गृह) को भी भेजी है. हज़रतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर दी गई है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह मामला अब तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है. विधायक नंद किशोर गुर्जर अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने मौलाना के खिलाफ मोर्चा खोलकर कार्रवाई की मांग कर दी है. जबकि मौलाना साजिद रशीदी भी विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में रहते हैं. निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.