Achira News Logo
Achira News

भाजपा विधायक ने मंत्री के काफिले को रोका, दावा किया कि यह कोई बड़ी बात नहीं है

Live Hindustan
भाजपा विधायक ने मंत्री के काफिले को रोका, दावा किया कि यह कोई बड़ी बात नहीं है
Full News
Share:

जल जीवन मिशन के कामों में गड़बड़ी का आरोप लगा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोक सुर्खियों में आए चरखारी विधायक अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि मंत्री क्या चीज है आपका आशीर्वाद मिला तो मुख्यमंत्री को भी रोकेंगे। इस कार्यक्रम के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने हाल ही में 40 गाड़ियों के लाव लश्कर के साथ महोबा में ही मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोक लिया था। मामला अभी ठंडा पड़ा ही था कि विधायक बृजभूषण राजपूत के दिए गए बयान से राजनीतिक गलियारे में एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। बृजभूषण राजपूत के दो मिनट तीन सेकेंड और दो मिनट 38 सेकेंड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियों में वह कह रहे हैं कि मंत्री का काफिला रोकना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है जब वह विधायक नहीं थे तब उन्होंने झांसी जाकर तत्कालीन मंत्री प्रदीप जैन को बंधक बना लिया था। उन्होंने कहा कि वह कमरे में बात क्यों करें? जब जनता की बात है तो सड़क पर ही होगी। लोग अनुशासन को लेकर भी बात कर रहे हैं अगर जनता की बात उठाना अनुशासनहीनता है तो वह इसके लिए तैयार हैं। वह जनता की बात रख रहे हैं कोई ठेका या पदोन्नति नहीं मांग रहे हैं। विधायक ने आगे कहा कि सभी ने उनका विधायक वाला रूप देखा है जब वह विधायक नहीं थे तो लापरवाह अधिकारियों को चूड़ियां पहना देते थे। कुल मिलाकर भाजपा एमएलए के वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहे हैं। हर रोज किसी न किसी मामले को लेकर विधायक बयान दे रहे हैं। विधायक ने कहा कि यह मेरा विधायक वाला रूप है। विधायक बनने से पहले मैं बुंदेलखंड अधिकार सेना चलाता था और बाद में भाजपा का सदस्य बना। जब से भाजपा का सदस्य बना हूं, मैं पार्टी के अनुशासन में रहता हूं। बृजभूषण राजपूत ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी जमकर तंज कसा कहा कि वह विधायक व मंत्री को डिब्बा न समझें। भारतीय जनता पार्टी में हर विधायक व सांसद इंजन होता है। डब्बा उनकी पार्टी में होते होंगे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भाजपा विधायक ने मंत्री के काफिले को रोका, दावा किया कि यह कोई बड़ी बात नहीं है | Achira News