Achira News Logo
Achira News

भाजपा सरकार जाति आधारित नौकरियों पर योग्यता को प्राथमिकता देती हैः मंत्री

Amar Ujala
भाजपा सरकार जाति आधारित नौकरियों पर योग्यता को प्राथमिकता देती हैः मंत्री
Full News
Share:

बाराबंकी। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने पहले की सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि पहले जाति धर्म देखकर नौकरियां दी जाती थी लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं हो रहा है। यहां सभी वर्ग के लोग एक सामान हैं और हर वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव के नौकरी दी जा रही है। यह बातें उन्होंने बुधवार को प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर डीआरडीओ सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कही।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंराज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं लेकिन विपक्ष को यह नहीं दिख रहा है। घरेलू गैस सिलिंडर का पर्याप्त मात्रा में स्टॉक एजेंसियों पर उपलब्ध है लेकिन विपक्ष गैस की कमी का राग अलाप रहा है। कहा कि यूपीए सरकार के समय केवल 15 दिनों का स्टॉक रहता था, जबकि वर्तमान सरकार के पास दो माह का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि जहां कहीं भी कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, वहां सख्त कार्रवाई की जा रही है और एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, डीडीओ भूषण कुमार, पीडी राकेश सिंह मौजूद रहे।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भाजपा सरकार जाति आधारित नौकरियों पर योग्यता को प्राथमिकता देती हैः मंत्री | Achira News