Achira News Logo
Achira News

भूत बांग्ला का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन धीमा हो गया क्योंकि'माइकल फ्रॉम हॉलीवुड'ने गति पकड़ी

Aaj Tak
भूत बांग्ला का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन धीमा हो गया क्योंकि'माइकल फ्रॉम हॉलीवुड'ने गति पकड़ी
Full News
Share:

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर अब भी दर्शक बटोर रही है. पहले दो हफ्तों के साथ, तीसरे वीकेंड में भी फिल्म ने सॉलिड कलेक्शन किया लेकिन अब भूत बंगला स्लो पड़ने लगी है. भूत बंगला की बॉक्स ऑफिस रफ्तार मंडे को स्लो पड़ती नजर आई. कमाल ये हुआ कि हॉलीवुड से आई माइकल जैक्सन की बायोपिक, माइकल इससे ज्यादा कलेक्शन करने लगी है. माइकल के शोज इंडिया में भूत बंगला के मुकाबले बहुत कम हैं लेकिन फिर भी ये हॉलीवुड फिल्म, अक्षय कुमार की फिल्म को टक्कर देने लगी है. अक्षय कुमार ने फैन्स की डिमांड मानते हुए करीब डेढ़ दशक बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ काम किया और इसका फल उन्हें पहले ही हफ्ते में मिल गया. भूत बंगला ने एक ही हफ्ते में 95 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर का टाइटल रिजर्व कर लिया. दूसरे हफ्ते में फिल्म 45 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर दमदार बनी रही. शुक्रवार से फिल्म ने तीसरे वीकेंड की शुरुआत एक बार फिर दमदार तरीके से की और शनिवार, रविवार को भी दमदार बनी रही. वीकेंड में इसकी कमाई 15 करोड़ के करीब पहुंच गई. 17 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 156 करोड़ के करीब पहुंच गया. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि मंडे यानी 17वें दिन भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. बीते शुक्रवार को कई जगहों पर बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी थी, इसलिए गुरुवार को भूत बंगला का आखिरी रेगुलर वर्किंग डे माना जा सकता है. उस दिन फिल्म ने 4 करोड़ की रेंज में कलेक्शन किया था, जो दिखाता है कि मंडे को इसकी कमाई काफी गिरी है. यानी अब भूत बंगला के दर्शक थोड़े घटने लगे हैं. माइकल जैक्सन की बायोपिक- माइकल, 24 अप्रैल को इंडिया में रिलीज हुई थी. 10 दिन बाद भी ये फिल्म इंडिया में लगातार दमदार भीड़ जुटा रही है. लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई माइकल ने पहले हफ्ते में ही 26 करोड़ से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया था. दूसरे वीकेंड में शोज आधे होने के बाद भी माइकल ने करीब 10 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया और दमदार नजर आई. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि माइकल ने सोमवार को 1.20 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया है. मंडे को माइकल का कलेक्शन भूत बंगला के मुकाबले थोड़ा कम जरूर नजर आ रहा है, मगर इसमें खेल शोज का भी है. सोमवार को जहां इंडिया में माइकल के करीब 1200 शोज थे, वहीं भूत बंगला को मंडे के दिन, माइकल के मुकाबले तीन गुना से भी ज्यादा, करीब 4000 शोज मिले थे. लिमिटेड शोज मिलने के बावजूद माइकल जिस तरह कलेक्शन कर रही है उसी से पता चलता है कि इंडियन जनता इसके लिए कितनी क्रेजी है. अबतक 11 दिनों में माइकल 37 करोड़ से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन कर चुकी है. देखना है कि आने वाले हफ्तों में माइकल क्या कमाल करती है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भूत बांग्ला का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन धीमा हो गया क्योंकि'माइकल फ्रॉम हॉलीवुड'ने गति पकड़ी | Achira News