Achira News Logo
Achira News

भारी बारिश से रांची में तापमान में गिरावट से राहत मिली

Live Hindustan
भारी बारिश से रांची में तापमान में गिरावट से राहत मिली
Full News
Share:

Jharkhand Weather: रांची में सोमवार की शाम को करीब दो से तीन घंटे जमकर झमाझम बारिश हुई। वज्रपात भी हुआ। बारिश होने से रांची के तापमान में गिरावट हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रांची का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। 10 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। बारिश के दौरान लगातार मेघगर्जन हो रहे थे, जिसके कारण रांची के ग्रिड और सभी फीडरों से सुरक्षात्मक कारणों से बिजली बंद कर दी गई। करीब दो से तीन घंटे बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली बंद रही। बारिश कम होने के बाद एक-एक करके सभी फीडरों से बिजली बहाल शुरू हुई। इसके बाद लोकल फॉल्ट जैसी समस्याएं शुरू हो गईं, जिसके कारण लाइन ट्रिपिंग और बिजली के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। ज्यादा समस्या ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ने की आई। हालांकि, समय रहते इसे बहाल कर दिया गया। बारिश के कारण बिजली कटौती के कारण कई प्रमुख इलाकों में अंधेरा जैसी स्थिति बनी रही। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पांच से 10 मई तक झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत राज्य में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात होगा। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। सोमवार को बारिश के कारण सभी जिलों का तापमान 30 से 35 डिग्री तक आ गया।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारी बारिश से रांची में तापमान में गिरावट से राहत मिली | Achira News