Achira News Logo
Achira News

भारी मांग के बीच सी. बी. एस. ई. ने सी. टी. ई. टी. फरवरी 2026 परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की

Punjab Kesari
भारी मांग के बीच सी. बी. एस. ई. ने सी. टी. ई. टी. फरवरी 2026 परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की
Full News
Share:

नेशनल डेस्क:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। पहले यह परीक्षा केवल 8 फरवरी 2026 को एक ही दिन आयोजित की जानी थी, लेकिन आवेदकों की संख्या ज्यादा होने के कारण बोर्ड ने अब इसे दो दिनों – 7 और 8 फरवरी 2026 को कराने का फैसला किया है।यह परीक्षा CTET का 21वां संस्करण है, जिसे देशभर के 140 शहरों में आयोजित किया जाएगा। दोनों दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, जिससे परीक्षा केंद्रों पर भीड़ कम रहे और उम्मीदवारों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।पूरा एग्जाम टाइम टेबलहर पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रहेगी।7 फरवरी 2026 (शनिवार)और ये भी पढ़ेBihar Board Exam 2026: परीक्षा में लेट आने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री, जबरन घुसने पर होगी FIR!UP Board, Intermediate Exam: यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर जारी किया नाया...School Closed: 30 जनवरी को इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें पूरी लिस्टPaper II: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकPaper I: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक8 फरवरी 2026 (रविवार)Paper II: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकPaper I: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तकजिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर जो तारीख और शिफ्ट दी गई होगी, उन्हें उसी के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा।CBSE ने क्यों बदला एग्जाम शेड्यूल?सीबीएसई के अनुसार, इस बार CTET के लिए रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऐसे में परीक्षा को दो दिनों में कराने से एग्जाम सेंटर्स पर बेहतर मैनेजमेंट होगा। उम्मीदवारों की भीड़ कम रहेगी, सिक्योरिटी और लॉजिस्टिक व्यवस्था मजबूत होगी और परीक्षार्थियों को कम परेशानी होगी।CTET Candidates के लिए जरूरी निर्देशपरीक्षा में किसी भी तरह की दिक्कत से बचने के लिए उम्मीदवार इन बातों का विशेष ध्यान रखें—एग्जाम सेंटर पर कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना अनिवार्यपरीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी हाल में एंट्री नहीं मिलेगीएडमिट कार्ड पर लिखी तारीख, शिफ्ट और सेंटर की जानकारी ध्यान से चेक करेंकिसी भी अफवाह पर भरोसा न करेंकेवल ctet.nic.in और एडमिट कार्ड में दी गई सूचना को ही सही मानेंCTET Exam क्यों है जरूरी?CTET (Central Teacher Eligibility Test) उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जो—कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनना चाहते हैंसरकारी स्कूलों में टीचिंग जॉब पाना चाहते हैंकई प्राइवेट और केंद्रीय विद्यालयों में आवेदन करना चाहते हैंCTET सर्टिफिकेट की लाइफटाइम वैलिडिटी होती है, जिससे यह परीक्षा उम्मीदवारों के करियर के लिए बेहद अहम बन जाती है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Punjab Kesari

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारी मांग के बीच सी. बी. एस. ई. ने सी. टी. ई. टी. फरवरी 2026 परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की | Achira News