Achira News Logo
Achira News

भारत और जापान ने ऐतिहासिक क्रिकेट मैच के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया

Dainik Bhaskar
भारत और जापान ने ऐतिहासिक क्रिकेट मैच के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया
Full News
Share:

भारत और जापान के रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को जापान के सानो शहर में टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले बारिश और तूफानी मौसम के कारण भारतीय टीम प्रैक्टिस नहीं कर सकी। इस ऐतिहासिक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। यह मुकाबला तोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय टीम मैच से पहले जापान पहुंच चुकी है। अय्यर ने कहा कि टीम को जापान की परिस्थितियों और विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वह मुकाबले के लिए तैयार है। BCCI की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने जापान में अब तक के अनुभव को खूबसूरत बताया। अय्यर ने कहा, यह खूबसूरत है। जब हम यहां पहुंचे, तो लोग बहुत मिलनसार, उदार और मददगार दिखे। यह व्यवहार हमें अपने घर पर भी देखने को मिलता है। उन्होंने कहा, यहां का आतिथ्य शानदार है। अभी इस बारे में ज्यादा कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन मैंने जापान देश और टोक्यो शहर के बारे में लोगों से बहुत अच्छी बातें सुनी हैं। इसलिए यहां और घूमने का इंतजार है। अय्यर ने कहा कि जापान के खिलाफ खेलना उनके लिए रोमांचक होगा। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए रोमांचक और उत्साह से भरा मैच होने वाला है। हम पहली बार जापान के खिलाफ खेलेंगे। हमें परिस्थितियों और विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। फिर भी हम शानदार मैच खेलने का इंतजार कर रहे हैं। यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल का पहला कदम होगा। जोकि जापान और भारत के बीच खेल में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच शिखर वर्ता में इस पहल पर सहमति बनी थी। इसमें भारत के 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स होस्ट करने के एम्बिशन को भी ध्यान में रखा गया है। श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Bhaskar

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.