नई दिल्ली:दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश सहित 14 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है कि इस दौरान 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इस बीच पूर्वी भारत में एक बार फिर से तूफानी बारिश कोहराम मचा सकती है। इसके साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है। जिन 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट है उनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल है।दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसमदिल्ली-NCR (6 से 10 मई):दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कल (5 मई) रात हुई बारिश के बाद राजधानी में गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, 6 मई को तापमान बढ़कर अधिकतम 36 और 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आंशिक बादल छाए रहने के साथ बिजली कड़कने की संभावना है।7 मई को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 8 मई को यह 38/23 डिग्री के आसपास रहेगा। 9 और 10 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसमयूपी (6 से 7 मई):मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के अंदर राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज की संभावना जताई है। लखनऊ और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़ और बलिया समेत कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। गोरखपुर, देवरिया, मथुरा और कन्नौज जैसे जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। ओलावृष्टि की भी संभावना है।मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसममध्य प्रदेश (6 से 10 मई):मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे के अंदर गरज, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका है। सिवनी, बालाघाट, मंडला, कान्हा, डिंडोरी, अनूपपुर, अमरकंटक, दक्षिण उमरिया, दक्षिण शहडोल, पूर्वी ग्वालियर और भिंड में मध्यम गरज के साथ बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60 तक पहुंच सकती है।6 मई को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, धार, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, सागर और अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 10 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।बिहार में आज कैसा रहेगा मौसमबिहार (6 से 8 मई):बिहार में अगले 24 घंटे के अंदर मौसम भारी तबाही मचा सकता है। तूफान, भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। सबसे ज्यादा प्रभाव पूर्वी चंपारण, गया और औरंगाबाद में पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 8 मई तक अपने अलर्ट में पूरे बिहार के अंदर तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी सलाह का पालन करने का आग्रह किया गया है।राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसमराजस्थान (6 से 11 मई):पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में कई जगह आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी जयपुर में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के उत्तरी राज्य के कुछ भागों में आंधी/बारिश हो सकती है। अगले तीन-चार दिनों में राज्य के अधिकतर भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी हो सकती है। 8 से 11 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।शहरअधिकतम तापमान (6 मई)न्यूनतम तापमान (6 मई)दिल्ली34°C23°Cमुंबई33°C28°Cचेन्नई33°C28°Cकोलकाता33°C27°Cलखनऊ32°C22°Cपटना33°C23°Cरांची31°C21°Cभोपाल37°C24°Cजयपुर36°C26°Cशिमला22°C13°Cनैनीताल22°C14°Cझारखंड में आज कैसा रहेगा मौसमझारखंड (6 से 9 मई):झारखंड के कुछ हिस्सों में 9 मई तक बारिश, गरज के साथ बूंदाबांदी और दिन के तापमान में गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी करते हुए 10 जिलों में आज सुबह (6 मई) भारी बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। बारिश वाले 10 जिलों में धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसमउत्तराखंड (6 मई):नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, देहरादून में 6 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसमहिमाचल प्रदेश (6 मई):हिमाचल प्रदेश के मंडी, सोलन, सिरमौर, ऊना, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 6 मई को मनाली में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहेगा।पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसमपंजाब (6 मई):होशियारपुर, रूपनगर, लुधियाना, कपूरथला, गुरदासपुर, मोहाली और पटियाला में आंधी- बारिश कायेलो अलर्ट जारीकिया गया है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे कीरफ्तार से आंधी चलेगी। इस दौरानआकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनीहै।
भारत के 14 राज्यों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.