Achira News Logo
Achira News

भारत के 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Navbharat Times
भारत के 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
Full News
Share:

कल का मौसम 20 मार्च 2026:बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी कर दी है जो कि टेंशन बढ़ाने वाली है। जी हां, अब देश के 19 राज्यों में बारिश-आंधी का रौद्र रूप दिखने वाला है। आईएमडी के मुताबिक 20 मार्च से यूपी, बिहार, दिल्ली से लेकर कश्मीर तक लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस दौरान 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार की हवा चलने की प्रबल संभावना है। किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।पूर्वी भारत में तो आकाशीय बिजली और वज्रपात से सावधान रहने की जरूरत है। 10 से अधिक राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस तेज बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। तो चलिए आपलोगों को देश के अन्य राज्यों में जिलावार मौसम का हाल बताते हैं...देश के 19 राज्यों में बारिश की चेतावनीउत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, कश्मीर)दिल्ली में कल यानी 20 मार्च को एक बार फिर से तेज हवा के साथ बारिश मुश्किलें बढ़ाएंगी। इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली की भी चेतावनी है।मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।आईएमडी के मुताबिक 20 मार्च और 21 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च को उत्तराखंड में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 85 किमी प्रति घंटे तक के हवा के झोंके) आने की प्रबल संभावना है।हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।पूर्वी और मध्य भारत (बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़)आईएमडी के मुताबिक बिहार में 20 मार्च को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चल सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च से 23 मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत और अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।20 मार्च को झारखंड और 20 और 21 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे और 80 किमी प्रति घंटे तक के झोंके) आने की प्रबल संभावना है।छत्तीसगढ़ में 20 मार्च को कुछ स्थानों पर आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है।दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगादिल्ली में कल यानी 20 मार्च को भी मौसम बिगड़ने वाला है। आईएमडी के मुताबिक कल दिल्ली में तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की पूरी संभावना है। लक्ष्मी नगर, विनोद नगर, आनंद विहार, आईटीओ, राजघाट से लेकर उत्तम नगर तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।यूपी में कल मौसम कैसा रहेगामौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 20 मार्च को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें कानपुर, आगरा, बदायूं, एटा, बरेली, मुजफ्फर नगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, देवरिया, सहारनपुर, मैनपुरी और अलीगढ़ शामिल हैं। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।बिहार में कल मौसम कैसा रहेगाआईएमडी के मुताबिक बिहार में 20 मार्च को तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के जिन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है उनमें कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी शामिल हैं। पटना में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगामौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 20 मार्च से लेकर 22 मार्च तक तूफानी हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, चंपावत, टिहरी गढ़वाल शामिल हैं। वहीं, कल देहरादून में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगाआईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कल यानी 20 मार्च और 21 मार्च को तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शिमला, मनाली, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर और किन्नौर शामिल हैं। मनाली में कल अधिकतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।शहरअधिकतम तापमान (20 मार्च)न्यूनतम तापमान (20 मार्च)दिल्ली22°C14°Cमुंबई29°C24°Cचेन्नई31°C26°Cकोलकाता32°C22°Cलखनऊ27°C17°Cपटना32°C20°Cरांची30°C17°Cभोपाल29°C17°Cजयपुर23°C15°Cशिमला11°C06°Cनैनीताल15°C09°Cराजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगामौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में 20 मार्च को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें जयपुर, बिकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, पाली और बारमेर शामिल हैं। वहीं, कल जयपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।दक्षिणी राज्यों में बारिश की चेतावनी20 से 21 मार्च के दौरान केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में, 20 से 23 मार्च के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बारिश की संभावना है।20 मार्च को तेलंगाना में छिटपुट से मध्यम हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 20 से 21 मार्च के दौरान और तटीय कर्नाटक में बिजली गिरने की संभावना है।पश्चिमी भारत (महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा)20 और 21 मार्च को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है; 19 मार्च को कोंकण और गोवा में बिजली गिरने की संभावना है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारत के 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी | Achira News