Achira News Logo
Achira News

भारत के कांकेर जिले में कछुओं का शिकार करने के प्रयास में तीन गिरफ्तार

Amar Ujala
भारत के कांकेर जिले में कछुओं का शिकार करने के प्रयास में तीन गिरफ्तार
Full News
Share:

कांकेर जिले के पंडरीपानी दूध नदी स्टॉप में मुखबिर की सूचना पर कछुए ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के द्वारा सफेद बोरे में सात कछुए को शिकार करने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।और पढ़ेंTrending Videosमामले की जानकारी देते हुए कांकेर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कांकेर जिले के ही ग्राम पोटगॉव के रहने वाले मनबोध राम भेड़िया, संदीप कुमार गोटा व एवन गोटा एक बोरी में कछुए लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए पंडरीपानी दूध नदी के पास सभी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं जब बोरी को खोला गया तो उसमें 7 कछुआ भी बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारत के कांकेर जिले में कछुओं का शिकार करने के प्रयास में तीन गिरफ्तार | Achira News