हिसार। खेदड़ थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट के लिए कोल आवंटन की अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही यूनिट के लिए आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने हिसार दौरे के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी बिजली घरों को जमीन से कुछ ऊंचाई पर बनाया जाएगा, ताकि बारिश के दिनों में जलभराव होने पर बिजली आपूर्ति बंद न करनी पड़े। इस संबंध में बिजली निगमों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमंगलवार को हिसार अर्बन एस्टेट-2 स्थित भाजपा नेता योगेश बिदानी के आवास पर पहुंचे मंत्री अनिल विज ने कहा कि खेदड़ थर्मल प्लांट की तीसरी यूनिट को लेकर कोल आवंटन की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही काम शुरू होगा। प्रदेश में पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया गुरुग्राम से शुरू हो चुकी है और अन्य जिलों में भी जल्द मीटर बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ताओं को मोबाइल के माध्यम से प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों विकल्प मिलेंगे, जिन्हें वे अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकेंगे।विज्ञापनविज्ञापनअनिल विज ने कहा कि बाजारों में बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा, जिससे हादसों की आशंका कम होगी और बाजार अधिक सुंदर नजर आएंगे। सड़क से बिजली के खंभे हटने पर बाजारों की चौड़ाई भी बढ़ेगी। साथ ही ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता को लोड के अनुसार बढ़ाया जा रहा है।बस ट्रैकिंग सिस्टम लागू होगाऊर्जा मंत्री ने कहा कि जल्द ही बस ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत यात्रियों को मोबाइल एप और बस स्टैंड पर लगे पैनलों के माध्यम से यह जानकारी मिलेगी कि कौन-सी बस कहां है, किस समय पहुंचेगी और अपने निर्धारित रूट पर चल रही है या नहीं। इसका प्रेजेंटेशन जल्द उनके सामने आएगा। इसके लागू होने से यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल की जाएंगी। रोडवेज पास को सहकारी समिति की बसों में लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है।हुड्डा साहब न देखते हैं, न सुनते हैं : अनिल विजपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के किसानों को लेकर बजट पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्र बजट में किसानों के लिए कई योजनाएं और प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा साहब न तो देखते हैं और न ही सुनते हैं। उनकी पार्टी में अब उनकी कोई पूछ नहीं रह गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है।बस अड्डा शिफ्ट करने की जानकारी नहींहिसार रोडवेज बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट किए जाने के सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। स्थिति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए वहां बस स्टॉपेज बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। हिसार के बस अड्डे को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग लंबे समय से चली आ रही है।
भारत के बिजली और परिवहन मंत्री ने नए ताप विद्युत संयंत्र के लिए कोयला आवंटन को मंजूरी दी
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.