विस्तारFollow Usभारत-अमेरिका व्यापार समझौते और राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से टैरिफ को लेकर लिए गए एलान के बाद आज वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसका ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाला है। हम इस बारे में संसद में बोलना चाहते थे, लेकिन हम सबने देखा वो भद्दा दृश्य, जिस तरह विपक्ष, राहुल गांधी जी के नेतृत्व में, उनके साथी- डीएमकी, समाजवादी पार्टी, उन्होंने कितना भद्दा व्यवहार संसद में किया। आसन तक पहुंचकर उनका अपमान किया है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंयह ट्रेड डील देशवासियों के लिए शुभ संकेत लाती हैगोयल ने बताया कि इस वजह से हम संसद की जगह यहां जानकारी दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अपनी मित्रता के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ट्रेड डील तय की है। यह हमारे सभी पड़ोसी देश और जो देश हमारे साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, उनमें सबसे अच्छी डील हमें मिली है। यह देशवासियों के लिए शुभ संकेत लाती है। हम जानते हैं महीनों से हमारी नेगोशिएटिंग टीम कई दिनों से अमेरिका के अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बात कर रही थी। कई जटिल विषय थे, कई समस्याएं थीं। भारत के ऊपर 50 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगा था। उद्योग जगत को , हमारे किसानों को सभी को तकलीफ हो रही थी। वस्त्र क्षेत्र के लिए रेट कम होने की जरूरत थी। कुछ दिन पहले तक विपक्ष के नेता भी हमसे यही पूछ रहे थे कि कब आयात शुल्क कम होंगे।विज्ञापनविज्ञापनभारत के संवदेशील क्षेत्रों को संरक्षित किया गयाउन्होंने कहा कि हमने देखा की आरसीईपी, जिसमें कांग्रेस ने देश को झोंक दिया था, चीन के साथ फ्री ट्रेड डील करने जैसा, उससे भी प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को बचाया। इसके बाद भारत में चारों और से राहत की सूचना आई थी। पीएम मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी के हितों को संभाला है। इस क्षेत्र में लोगों को उज्ज्वल भविष्य मिले और मौके मिलें, उसके लिए लगातार काम किया है। कभी उनके हितों के साथ पीएम ने समझौता नहीं होने दिया और अमेरिकी ट्रेड डील में भी भारत के संवेदनशील सेक्टर्स- कृषि और डेयरी को संरक्षित किया गया है।उद्योग मंत्री ने कहा कि मैं मानता हूं कि इस ट्रेड डील से हमारे एमएसएमई सेक्टर, इंजीनियरिंग सेक्टर को (एयरक्राफ्ट, पार्ट्स, आदि), हमारे टेक्सटाइल क्षेत्र, जेम-ज्वैलरी सेक्टर, लेदर सेक्टर, मरीन गुड्स सेक्टर को इस ट्रेड डील के माध्यम से मिलेंगे।संसद में बयान नहीं दें सके गोयल, विपक्ष पर बरसेइससे पहले खबर आई थी कि गोयल संसद में जानकारी दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक मुंबई से दिल्ली लौट रहे गोयल मंगलवार को संसद में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बयान देने वाले थे। लेकिन लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के कारण वे मंगलवार को संसद में बयान नहीं दे सके। गोयल ने अपनी प्रेस वार्ता में संसद में विपक्षीय दलों के हंगामे की कड़ी निंदा की।विपक्षी पार्टियों पर नकारात्मक सोच फैलाने का आरोपअमेरिका से जो हम इतने अवसर ला सकते हैं, राहुल गांधी जी को क्या इससे मिर्ची लगती है। उन्हें क्या हमारे युवाओं से कोई नाराजगी है। उन्हें देश की जनता को जवाब देना पड़ेगा। राहुल गांधी जी, उनकी पार्टी के नेता और उनके मित्र पार्टियों के नेता नकारात्मक सोच फैलाने का काम कर रहे हैं। वे भारत का उज्ज्वल भविष्य नहीं चाहते। वे राजनीतिक अराजकता फैलाने का काम करते हैं।स्पर्धा वाले देशों में भारत की रही सबसे अच्छी ट्रेड डीलगोयल ने कहा कि विपक्ष के एक नेता ने पूछा कि ट्रेड डील के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले क्यों पोस्ट किया। मैं बता देना चाहता हूं कि जब टैरिफ अमेरिका ने लगाया तो टैरिफ कम करने की जानकारी भी वहीं से आएगी। इसकी जानकारी उनके राष्ट्रपति ट्रंप जी देंगे। मैं ट्रंप जी का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने पीएम मोदी की मित्रता का सम्मान किया। उन्होंने पीएम मोदी को विश्व का, हमारी स्पर्धा वाले देशों में सबसे अच्छा ट्रेड डील दिया। आगे चलकर भारत-अमेरिका के संबंध और मजबूत हों, दोनों देशों के लोगों का सहयोग सुनिश्चित करें, उसकी शुभेच्छा दी।दोनों देश जारी करेंगे संयुक्त बयानउद्योग मंत्री ने कहा कि दोनों देश जल्द ही एक संयुक्त बयान जारी करेंगे। जैसे ही समझौते पर अंतिम सहमति बन जाती है। तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी हो जाती हैं, वैसे ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी। मैं 140 करोड़ लोगों को आश्वासन देना चाहता हूं कि यह समझौता सभी भारतीयों को गौरवान्वित करेगा और देश के लोगों को नए मौके उपलब्ध कराएगा। हमारे संवेदनशील सेक्टर जैसे- कृषि और डेयरी सेक्टर को संरक्षित रखेगा और लेबर इंटेसिव सेक्टर और निर्यात आधारित सेक्टर की मदद करेगा।अमेरिकी ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कियाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क लगेगा। उन्होंने कहा कि इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 140 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद।विज्ञापनविज्ञापनसबसे विश्वसनीयHindi Newsवेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंकारोबार समाचारऔरUnion Budgetसे जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसेपर्सनल फाइनेंस, लाइवप्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्टबैंकिंग बीमाइन हिंदी,ऑनलाइन मार्केटन्यूज़, लेटेस्टकॉरपोरेट समाचारऔरबाज़ारआदि से संबंधितब्रेकिंग न्यूज़।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करेंअमर उजाला हिंदी न्यूज़ APPअपने मोबाइल पर।
भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और इसके आर्थिक लाभों पर चर्चा की
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.