Achira News Logo
Achira News

भारत का वन विभाग दशकों से सैकड़ों आइवरी टस्क का भंडारण करता है

Amar Ujala•
भारत का वन विभाग दशकों से सैकड़ों आइवरी टस्क का भंडारण करता है
Full News
Share:

वन विभाग तस्करों से बरामद वन्यजीव अंगों को अपने कार्यालयों में सुरक्षित रखता है। इसके अलावा आपसी संघर्ष में मरने वाले वन्यजीवों, मृत मिले पशुओं और पेड़ आदि से टकराने या अन्य कारणों से टूटकर गिरे हाथी दांतों को भी कार्यालयों में रखा जाता है। स्थिति यह है कि वन विभाग के विभिन्न कार्यालयों में सैकड़ों हाथी दांत जमा हैं। इनमें कुछ मामले करीब ढाई दशक पुराने भी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, राजाजी टाइगर रिजर्व के विभिन्न कार्यालयों में करीब 215 हाथी दांत रखे हैं। वहीं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में भी 140 से अधिक हाथी दांत होने की बात कही जा रही है।विज्ञापनलैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज में 15 हाथी दांत रखे थे, जिनमें से पांच चोरी हो गए। इसी तरह अन्य वन प्रभागों में भी हाथी दांत रखे होने की संभावना है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन्यपशु वस्तु का वन्यजीव निपटान नियम-2023 में कमेटी गठित कर वन्यजीव अंगों के निपटान की प्रक्रिया तय की थी। इसके बावजूद तीन साल तक नियमों पर अमल नहीं हुआ। अब चोरी की घटना के बाद वन महकमे ने इस दिशा में कार्रवाई तेज की है।विज्ञापनप्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव कार्यालय ने प्रभागों और टाइगर रिजर्व में दो प्रारूपों में हाथी दांत की जानकारी मांगी है। इसमें एक मामले में हाथी दांत के उन मामलों की जानकारी देनी है, जो प्रकरण कोर्ट से जुड़े नहीं हैं। दूसरे प्रारूप में कोर्ट से जुड़े मामले की जानकारी देनी है। यह जानकारी मिलने के बाद मौके पर टीम को भेजकर सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद निपटान से जुड़ी आगे की कार्रवाई तय कमेटी बनाते हुए की जाएगी।इस कमेटी में राजस्व विभाग व अन्य लोग भी शामिल होंगे। इस संबंध में अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव विवेक पांडे ने बताया कि वनाधिकारियों से उनके कार्यालयों में कितने हाथी दांत हैं, उसकी सूचना दो प्रारूपों में मांगी गई है। सूचना आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.