Achira News Logo
Achira News

भारत के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति वितरण में तेजी लाई

Amar Ujala
भारत के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति वितरण में तेजी लाई
Full News
Share:

संवाद न्यूज एजेंसीऔर पढ़ेंTrending Videosसोनीपत। विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, वर्दी, स्कूल बैग और स्टेशनरी की प्रोत्साहन राशि अब सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों को विद्यार्थियों का पूरा और सही डेटा समय पर अपडेट करने के लिए कहा है।शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से दिया जाएगा। इसके लिए वन स्कूल एप पोर्टल पर विद्यार्थियों की पूरी जानकारी अपलोड करनी होगी। इस प्रक्रिया में परिवार पहचान पत्र का सत्यापन, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड सहित अन्य आवश्यक विवरण शामिल हैं।विज्ञापनविज्ञापननए विद्यार्थियों पर विशेष ध्यानविभाग ने खासतौर पर पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को कहा गया है कि वे ऐसे बच्चों के बैंक खाते प्राथमिकता के आधार पर खुलवाएं ताकि उन्हें समय पर योजना का लाभ मिल सके।गलत या अधूरे डेटा पर होगी जवाबदेहीअधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यार्थी की जानकारी अधूरी या त्रुटिपूर्ण पाई जाती है और वह योजना से वंचित रह जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल व प्रशासन की होगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को भी इस पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।वर्जनविभिन्न योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को सीधा लाभ देने के लिए डेटा अपडेट करना जरूरी है। सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना से वंचित न रहे। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी सोनीपत

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

भारत के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति वितरण में तेजी लाई | Achira News