सोनीपत। कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। सोमवार देर रात अचानक कोहरे ने दस्तक दी और जनजीवन के साथ यातायात प्रभावित हो गया। कोहरे की तीव्रता इतनी अधिक रही कि दृश्यता घटकर महज 80 मीटर तक सिमट गई।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंराष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ केजीपी और केएमपी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और कई स्थानों पर वाहन चालकों को मजबूरी में अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़े।विज्ञापनविज्ञापनकोहरा रातभर छाया रहा। ऐसे में ट्रक व अन्य भारी वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात में सफर कर रहे यात्रियों के लिए हालात चुनौतीपूर्ण बने रहे। सुबह के समय भी कोहरे का असर बरकरार रहा।स्कूल, दफ्तर और जरूरी कामों के लिए घर से निकले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि सुबह करीब नौ बजे के बाद कोहरा छंटने लगा था। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकी।तापमान में गिरावट, ठंड का बढ़ा असरमौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी नजर आया। जिले में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी और ठंडी हवा के चलते सुबह व रात के समय ठिठुरन का अहसास बना हुआ है।कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा बने रहने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति का आकलन कर ही सफर करने की जरूरत बताई गई है।- डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञफोटो :: सोनीपत के गांव राई के पास नेशनल हाईवे-44 के संपर्क मार्ग पर सोमवार रात साढ़े दस बजे छाया
भारत के सोनीपत में कोहरा, दृश्यता घटकर सिर्फ 80 मीटर हुई
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.