Achira News Logo
Achira News

भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजः सचिन तेंदुलकर

India TV
भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजः सचिन तेंदुलकर
Full News
Share:

1/6Image Source : gettyटेस्ट का मौसम एक बार फिर से आने वाला है। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। हम आपको यहां टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे।2/6Image Source : gettyसचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 200 टेस्ट खेलकर 15921 रन बनाए हैं। सचिन ने साल 1989 में अपना डेब्यू किया और इसके बाद 2013 तक खेलते रहे। हालांकि उनके रिटायरमेंट के इतने साल बाद भी अभी तक उनसे आगे टेस्ट रनों में कोई नहीं निकल पाया है।3/6Image Source : gettyराहुल द्रविड़ इस मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। राहुल ने साल 1996 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद वे 2012 तक खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने 163 टेस्ट खेलकर 13265 रन बनाने में कामयाबी ​हासिल की।4/6Image Source : gettyसुनील गावस्कर का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। गावस्कर ने साल 1971 में अपना डेब्यू किया और 1987 में रिटायर हो गए। इस दौरान 125 टेस्ट खेलकर 10122 रन बनाए। टेस्ट में इन्हीं तीन भारतीय बल्लेबाजों ने दस हजार से अधिक रन बनाए हैं।5/6Image Source : gettyविराट कोहली भी दस हजार के करीब पहुंच रहे थे, लेकिन इस मुकाम को छूने से पहले ही वे रिटायर हो गए। कोहली ने साल 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू किया और इसके बाद 2025 में रिटायर हो गए। इस दौरान उन्होंने 123 टेस्ट खेलकर 9230 रन बनाए हैं।6/6Image Source : afpवीवीएस लक्ष्मण का नाम इस लिस्ट में नंबर 5 पर आता है। उन्होंने साल 1996 में अपना डेब्यू किया और 2012 में रिटायर हो गए। इस दौरान उन्होंने 134 टेस्ट खेलकर 8781 रन बनाए हैं। वे भी दस हजार रन पूरे करने से पहले ही रिटायर हो गए।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.