भारत का जीता जागता हेरिटेज है यहां का हैंडलूम, जिसमें कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं। अभी भी भारत के गांव, कस्बों और छोटे शहरों में कारीगर हाथों से कपड़े, डिजाइन और दूसरी चीजों को बखूबी निर्माण करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों ने जेहन में हैंडलूम का नाम सुनते ही सिल्क और कॉटन की साडियों की तस्वीर आती है। अगर आप हैंडलूम के शौकीन हैं तो हम आपको भारत के अलग-अलग राज्यों की फेमस हैंडलूम साड़ियों के बारे में बता रहे हैं। इन्हें किस नाम से जाना जाता है और किस राज्य की कौन सी साड़ी मशहूर है। आइये जानते हैं। सबसे पहले बात उत्तर प्रदेश की, जहां की बनारसी सिल्क पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। इन साड़ियों पर गोल्डन और सिल्वर धागों से काम किया जाता है। साड़ियों पर जरी और ब्रोकेट का काम किया जाता है। हथकरघा को इन्हें बनाने में कई बार महीनों और साल लग जाते हैं। साड़ियों के लिए गुजरात भी फेमस है। यहां की पटोला साड़ी और इकत प्रिंट की सिल्क साड़ियां हैंडलूम साड़ियों में शामिल हैं। जिन्हें बुनकर तैयार करते हैं। साड़ियों के मामले में राजस्थान में भी आपको कई हैंडलूम के विकल्प मिल जाएंगे, जिसमें लहरियां, टाई एंड डाई और बांधनी हैंडलूम साड़ियां लोगों को पसंद आती हैं। मध्यप्रदेश की चंदेरी साड़ियां, चंदेरी सिल्क वाले सूट और टुपट्टे हाथ से तैयार किए जाते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की कोसा सिल्क साड़ियों को काफी पसंद किया जाता है। हैंडलूम में पंजाब अपनी शानदार फुलकारी कढ़ाई के लिए जाना जाता है। दुपट्टे से लेकर साड़ियों तक में ये कढ़ाई की जाती है। वहीं हरियाणा में आपको हल्के सिल्क की रेशम धुरिया साड़ी मिलेंगी। बिहार की भागलपुरी साड़ियां काफी फेमस हैं। इन्हें भागपुरी टसर सिल्क से बनाया जाता है। वहीं झारखंड में इसे आदिवासी टसर सिल्क से तैयार किया जाता है। यहां की कॉटन साड़ियां काफी पसंद की जाती हैं। इसमें बालुचरी साड़ियों का अपना ही क्रेज है। यहां जामदानी साड़ियों की भी अच्छी मांग है। कला और हैंडलूम के मामले में ये पहाड़ी राज्य भी आगे हैं। हिमाचल की कुल्लू पट्टी साड़ी काफी फेमस हैं जिसे मूंगा सिल्क से तैयार किया जाता है। वहीं उत्तराखंड की पंचाचूली हैंडलूम साड़ियां फेमस हैं। लाल रंग के चेक वाली गोवा साड़ी भी काफी पसंद की जाती हैं। इन्हें कुनबी साड़ी कहा जाता है। ये कॉटन साड़ियां होती हैं जिन्हें आदिवासियों द्वारा तैयार किया जाता है। साउथ का सिल्क अपनी खास पहचान रखता है। तमिलनाडु के कांचीपुरम से आने वाली साड़ियों को कांजीवरम साड़ी कहा जाता है जो काफी कीमती और बेहद खूबसूरत होती हैं। हैंडलूम कांजीवरम काफी भारी होती हैं। सफेद साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ियां जिसे कसावु कहा जाता है काफी फेमस हैं। सॉफ्ट सिल्क और कॉटन ब्लैंड के साथ तेलंगाना की हैंडलूम पोचमपल्ली साड़ी काफी पसंद की जाती हैं। आंध्र प्रदेश की उप्पडा जामदानी हैंडलूम साड़ियां और कर्नाटक की इल्कल साड़ियां फेमस हैं। यहां की गोल्डन मुगा साड़ी फेमस हैं। हैंडवोवेन से तैयार इन साड़ियों को धोने के बाद चमक और बढ़ती है। मेघालय की हैंडलूम साड़ियों में एरी सिल्क साड़ियां और सिक्किम में लेप्चा, नागालैंड की ड्रेप और टाइट बुनाई वाली साड़ियां होती हैं। बालों को सफेद होने और टूटने से बचाता है आंवला का पानी, ऐसे घर में तैयार कर सकते हैं, मजबूत होंगे बाल
भारत की हथकरघा विरासत की खोजः उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान की प्रसिद्ध साड़ियां
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.