Achira News Logo
Achira News

भारतः खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापे में दूषित सामान जब्त कर नष्ट किया

Amar Ujala•
भारतः खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापे में दूषित सामान जब्त कर नष्ट किया
Full News
Share:

ये भी पढ़ें-सालभर रेड जोन से दूर रही शहर की हवा, मानसून में सबसे ज्यादा साफ; दिवाली पर फिर बढ़ेगा प्रदूषण का खतराविज्ञापनखाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बूढ़ी बावल के मुख्य बाजार में मैसर्स लीलाराम एवं विकास के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम में साफ-सफाई की भारी कमी पाई गई। अधिकारियों ने पाया कि वहां कलाकंद में मरी हुई मक्खियां और फफूंद लगी थी। गोदाम में रखी 50 किलोग्राम क्रीम पर फफूंद पाई गई तथा 150 किलोग्राम मिश्रित दूध खट्टा व दूषित मिला। अधिकारियों ने संदिग्ध सामग्री के विधिक नमूने लिए। टीम ने 425 किलोग्राम कलाकंद, 150 किलोग्राम मिश्रित दूध और 50 किलोग्राम क्रीम को नष्ट करवा दिया।विज्ञापनवहीं, बहरोड़ में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सोहन सिंह नरूका के नेतृत्व में टीम ने मिलावट के संदेह पर 510 किलोग्राम गुलाब जामुन व रसगुल्ला और 200 किलोग्राम क्रीम सीज की। भारी मात्रा में दूषित दूध, क्रीम व कृत्रिम रंगों से बनी मिठाइयां नष्ट करवाई गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा ने सबसे पहले सांवरिया मिल्क फूड्स से गुलाब जामुन, रसगुल्ला, मिक्स्ड मिल्क, क्रीम तथा मिल्क केक के नमूने लिए। वहां सिंथेटिक कलर से निर्मित 10 किलो रसगुल्ला, 80 किलो मिल्क केक, 550 लीटर दूषित दूध और 50 किलो दूषित क्रीम नष्ट कराई। इसके बाद टीम ने कृष्णा रसगुल्ला भंडार से राजभोग का नमूना लिया। यहां 65 लीटर दूषित दूध और सिंथेटिक रंग से बना 65 किलो रसगुल्ला नष्ट करवाया। खाद्य सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों को इम्प्रूवमेंट नोटिस दिया गया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.