विस्तारFollow Usरक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 3 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 10:45 बजे ओडिशा तट के पास चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से सॉलिड फ्यूल डक्टेड रामजेट (SFDR) तकनीक का सफल प्रदर्शन किया। इस सफल परीक्षण के साथ भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिनके पास यह उन्नत तकनीक मौजूद है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंयह तकनीक लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के विकास में अहम भूमिका निभाती है। इस तकनीक से संभावित विरोधियों के मुकाबले रणनीतिक बढ़त मिलती है। परीक्षण के दौरान सभी प्रमुख उप-प्रणालियों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया। इनमें नोजल-लेस बूस्टर, सॉलिड फ्यूल डक्टेड रामजेट मोटर और फ्यूल फ्लो कंट्रोलर शामिल थे।विज्ञापनविज्ञापनये भी पढ़ें:Supreme Court: सोनम वांगचुक को क्यों किया गिरफ्तार? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में चीन-PAK का जिक्र कर कही ये बातचांदीपुर रेंज में किया गया सफल परीक्षणसिस्टम को पहले ग्राउंड बूस्टर मोटर की मदद से निर्धारित मैक संख्या तक पहुंचाया गया, जिसके बाद एसएफडीआर प्रणाली ने सफलतापूर्वक काम किया। पूरे परीक्षण की निगरानी और पुष्टि आईटीआर, चांदीपुर की ओर से बंगाल की खाड़ी के तट पर तैनात कई ट्रैकिंग उपकरणों से प्राप्त उड़ान आंकड़ों के जरिए की गई।प्रक्षेपण के दौरान डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं- जिनमें डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी, हाई एनर्जी मटीरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी, रिसर्च सेंटर इमारत और आईटीआर शामिल हैं- के वरिष्ठ वैज्ञानिक मौजूद रहे।ये भी पढ़ें:NASA Mission Postponed: हाइड्रोजन लीक या कुछ और? किस वजह से नासा ने टाला आर्टेमिस-II चांद मिशन, जानें सबकुछरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाईरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एसएफडीआर तकनीक के सफल प्रदर्शन पर डीआरडीओ और उद्योग जगत को बधाई दी। वहीं रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव एवं डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने इस सफल उड़ान परीक्षण में शामिल सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।एसएफडीआर (Solid Fuel Ducted Ramjet) तकनीक की खासियतेंयह तकनीक लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइलों के विकास में सक्षम बनाती हैपारंपरिक प्रणालियों की तुलना में उड़ान के दौरान बेहतर थ्रस्ट प्रदान करती हैनोजल-लेस बूस्टर और डक्टेड रामजेट मोटर का संयोजन उच्च गति पर प्रभावी प्रदर्शन सुनिश्चित करता हैफ्यूल फ्लो कंट्रोलर के जरिए ईंधन आपूर्ति को नियंत्रित किया जाता है, जिससे दक्षता बढ़ती हैआधुनिक हवाई युद्ध परिदृश्यों में सामरिक बढ़त देने में मददगारअन्य वीडियोविज्ञापनविज्ञापनरहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें AndroidHindi News apps, iOSHindi News appsऔरAmarujala Hindi News appsअपने मोबाइल पे|Get allIndia Newsin Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and morenews in Hindi.
भारत ने उच्च गति वाले विमान प्रणोदन के लिए उन्नत एस. एफ. डी. आर. प्रौद्योगिकी का सफल परीक्षण किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.