एशियाई खेलों में टेबल टेनिस के मुकाबलों में सोमवार को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. पहले महिला टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और इसके बाद पुरुष टीम ने भी इसी फर्क से पाकिस्तान को हराया. इस तरह भारत ने एक ही दिन में दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान को चटाई धूल. महिला टीम ने ग्रुप एफ में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया. सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को लगातार तीन गेमों में 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर भारत को बढ़त दिलाई. उन्होंने ये मुकाबला सिर्फ 10 मिनट में अपने नाम किया. इसके बाद 17 साल की सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से मात दी और भारत की बढ़त 2-0 कर दी. आईटीटीएफ महिला एकल रैंकिंग में 99वें स्थान पर मौजूद सिंड्रेला को घरेलू प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के बाद एशियाई खेलों की सीनियर टीम में जगह मिली है. तीसरे मुकाबले में श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर भारतीय टीम की जीत पक्की कर दी. महिला टीम के बाद पुरुष टीम ने भी पाकिस्तान को 3-0 से हराया. ईरान के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में बिना कोई गेम गंवाए जीत हासिल की. हरमीत देसाई ने मोहम्मद खान को 11-4, 11-3, 11-5 से हराकर भारत को आगे किया. इसके बाद कप्तान जी साथियान ने अब्बास खान को 11-1, 11-8, 11-9 से मात दी. पायस जैन ने तीसरे मुकाबले में मोहम्मद खान को 11-2, 11-5, 11-7 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी. दोनों टीमों की इस जीत के साथ भारत ने टेबल टेनिस के पुरुष और महिला टीम मुकाबले में क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया. उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
भारत ने एशियाई खेलों में पुरुषों और महिलाओं दोनों के टेबल टेनिस मैचों में पाकिस्तान को हराया
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.