भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे दूसरे अंडर-19 वनडे में 50 ओवर में 3 विकेट पर 342 रन बनाए। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग 47 रन बनाकर रन आउट हुए और अर्धशतक से चूक गए। वहीं, यशवर्धन चौहान ने शतक लगाया, जबकि वीके विनीत ने 87 रन की पारी खेली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 343 रन का टारगेट रखा। यशबर्धन चौहान ने 100 गेंदों पर 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से 122 रन की पारी खेली। वीके विनीत ने 92 गेंदों पर 87 रन बनाए, जबकि आर्यवीर सहवाग 48 गेंदों पर 47 रन बनाकर रन आउट हुए। कुशाग्र ओझा ने 20 गेंदों पर 34 रन और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 29 गेंदों पर 11 रन बनाए। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 9 और मनाल चौहान ने 1 रन का योगदान दिया। यशवीर गौड़ 2 और चिगुरुपति वेंकटा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को पहले यूथ वनडे में 7 रन से हराया था। बारिश के कारण मुकाबला 20-20 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच में आर्यवीर ने अंडर-19 डेब्यू किया। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 28 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके जड़े। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 18 गेंद में 38 रन की पारी खेली। ---------------------- एशियन गेम्स को एशिया का ओलिंपिक कहा जाता है। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन एशिया के नक्शे पर मौजूद रूस, तुर्किये और इजराइल इन खेलों में क्यों नहीं खेलते? इसका जवाब सिर्फ भूगोल से नहीं मिलता। किसी देश की एशियन गेम्स में भागीदारी उसके इतिहास, खेल संस्थाओं की सदस्यता, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और राजनीतिक परिस्थितियों से भी तय होती है। और यहीं से इन तीनों देशों की कहानी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हो जाती है।
भारत ने दूसरे एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को अंडर-19 से हराया
Dainik Bhaskar•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Bhaskar
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.