Achira News Logo
Achira News

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच जीता, अंशुल कंबोज ने शानदार वापसी की

India TV•
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच जीता, अंशुल कंबोज ने शानदार वापसी की
Full News
Share:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में 4 नवंबर को खेला गया जिसको शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया डकवर्थ लुईस नियमानुसार 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही । कप्तान गिल ने इस मुकाबले में हालात को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग 11 में चार प्रमुख तेज गेंदबाजों को शामिल किया था, जिसमें सभी का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा 4 विकेट जहां अर्शदीप सिंह ने हासिल किए तो वहीं गुरनूर बरार तीन विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे लेकिन इन दोनों को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला और सिर्फ 2 विकेट लेने वाले अंशुल कंबोज यह अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे जिसके साथ ही वह जसप्रीत बुमराह के साथ एक खास क्लब का भी हिस्सा बन गए। अंशुल कंबोज के लिए उनका वनडे डेब्यू मैच बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा था जिसमें उन्होंने अक्टूबर महीने के शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच में खेलते हुए एक भी विकेट हासिल नहीं किया था और अपने 9 ओवर्स में 82 रन दे दिए थे। वहीं कंबोज ने करियर के दूसरे वनडे मैच में शानदार तरीके से वापसी करने के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 10 ओवर्स में 22 रन देने के साथ 2 विकेट हासिल किए जिसमें उनको इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। अंशुल कंबोज इसी के साथ छठे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक वनडे मैच में बिना एक भी गेंद खेले और 2 या उससे कम विकेट लेकर भी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले 2-2 बार अपने करियर में ऐसा कर चुके हैं। ऑकलैंड वनडे मैच में अंशुल कंबोज ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद दिए अपने बयान में तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि इसका राज बस लगातार एक ही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करना था। मैंने इस बारे में नहीं सोचा कि विकेट कैसा बर्ताव कर रहा है, बल्कि बस अपने बेसिक प्लान पर ध्यान दिया और सही लाइन और सही जगह पर गेंदबाजी की। इस पिच पर मुझे लगता है कि वबल सीम गेंद काफी अच्छी तरह काम कर रही थी, इसलिए मैंने बार-बार उसी का इस्तेमाल किया। मैंने इस सीरीज की तैयारी के लिए बस अपनी लाइन और लेंथ पर काम किया और बल्लेबाजों की खूबियों और कमजोरियों को समझकर उसी के हिसाब से गेंदबाजी की। आपको यहां बस विकेट को देखना होता है और समझना होता है कि वहां क्या हो रहा है, कौन सी गेंद सबसे बेहतर रहेगी और किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी चाहिए बस इसी बात पर ध्यान देना होता है। रोहित शर्मा की फील्डिंग के कायल हुए कप्तान शुभमन गिल, रन-आउट को बताया मैच का टर्निंग पॉइंट कब खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे, डेट और टाइम नोट कर लीजिए Latest Cricket News

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.