सैफ चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत आज (5 नवंबर) से हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 3-2 से अपने नाम किया। इस मैच में पहले हाफ का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 3-0 से आगे थी। भारत के लिए मुहम्मद सुहेल भट ने 13वें और 19वें मिनट में दो बेहतरीन गोल दागे, जबकि 32वें मिनट में किपगेन ने तीसरा गोल कर टीम की बढ़त को और मजबूत कर दिया। हालांकि इसके बाद दूसरे हाफ में 90 मिनट तक दोनों ही टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई। लेकिन इसके बाद 4 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया। उस दौरान पाकिस्तान के प्लेयर ने दो गोल किए। लेकिन अंत में टीम इंडिया ने 3-2 से मैच को अपने नाम किया। दोनों ही टीमें ग्रुप बी का हिस्सा हैं। यह टूर्नामेंट इस साल बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेला जा रहा है। भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है। पिछले सीजन में उन्होंने कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब जीता था। ऐसे में टीम इंडिया पर इस बार अपने टाइटल को बचाने की बड़ी चुनौती होगी। यह टूर्नामेंट 5 से 17 नवंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस रोमांचक मैच समेत सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण VETO पर फ्री में किया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की फुटबॉल टीमों के बीच अब तक कुल 26 मैच खेले गए हैं। यहां अब तक भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने इनमें से 17 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है और 7 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला साल 2023 की सैफ चैंपियनशिप में बेंगलुरु खेला गया था। उस मैच में सुनील छेत्री के हैट्रिक गोल की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से बुरी तरह हराया था। ऐसे में आज होने वाले मैच में भी भारतीय टीम अपने इस पुराने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सैफ चैंपियनशिप 2026 में कुल 6 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और मालदीव की टीमें हैं, जबकि ग्रुप-बी में भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को रखा गया है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 नवंबर को खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप के जुड़ने से VETO के स्पोर्ट्स कार्निवल को और बढ़ावा मिला है, जिसके तहत इस प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग और टेनिस जैसे खेलों की 300 घंटे से ज्यादा की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस को देखने को मिलेगी।
भारत ने सैफ चैम्पियनशिप के पहले मैच में पाकिस्तान को 3-2 से हराया
India TV•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.