भारत की फुटबॉल टीम ने पाकिस्तान को 3-2 से हराकर 2026 SAFF चैंपियनशिप का पहला मुकाबला जीत लिया. गुरुवार (05 नवंबर) को पहला मैच भारत और पाकिस्तान के बीच ढाका के नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इसमें भारत ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की. भारत के लिए सुहेल अहमद भट्ट ने 2 गोल किए. बाकी मैंगलेंथांग किपगेन ने 1 गोल किया. भारत के लिए मुकाबले की शुरुआत बहुत ही शानदार हुई. 13वें मिनट पर सुहेल अहमद ने पहला गोल किया. फिर 19वें मिनट पर उन्होंने दूसरा गोल दाग दिया. फिर कुछ देर खेल बगैर को गोल के चला, लेकिन 31वें मिनट पर भारत की तरफ से तीसरा गोल हुआ, जो मैंगलेंथांग ने किया. Winning start for the defending champions in the #SAFFChampionship2026! 🇮🇳💙 #PAKIND #BlueTigers #IndianFootball https://t.co/APBipSFMxj पहले हाफ में टीम इंडिया ने 3-0 की शानदार बढ़त हासिल कर ली. यहां से पाकिस्तान के लिए जीत मुश्किल लगने लगी. दूसरे हाफ में किसी भी टीम ने गोल नहीं किया. मैच के आधिकारिक फुल टाइम (90 मिनट) तक भारत के पास 3-0 की बढ़त मौजूद थी. लेकिन एक्ट्रा टाइम में पाकिस्तान की तरफ से 2 गोल देखने को मिले. नजीब उल्लाह ने 90+1 मिनट पर पाकिस्तान के लिए पहला गोल किया. फिर 90+4 मिनट पर आलमगीर गाजी ने दूसरा गोल दागा. मैच खत्म होने तक भारत के पास 3-2 की बढ़त मौजूद रही. इस तरह टीम इंडिया ने जीत अपने खाते में डाली. पाकिस्तान ने मैच में वापसी करने में देर कर दी, जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा. जीत के साथ टीम इंडिया टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और मालदीव्स शामिल है. पहले मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 प्वाइंट्स हासिल कर लिए हैं, जबकि हारने वाली पाकिस्तान सबसे नीचे तीसरे पायदान पर खिसक गई है. टीम इंडिया दूसरा मुकाबला 11 नवंबर को मालदीव्स के खिलाफ खेलेगी.
भारत ने सैफ चैम्पियनशिप के पहले मैच में पाकिस्तान को 3-2 से हराया
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.