चंडीगढ़ सेक्टर-39 के मौसम केंद्र में हाईटेक रेडिएशन सिस्टम लगाया गया है। इसमें लगे विशेष सेंसर सूर्य से आने वाले विकिरण की मात्रा और तीव्रता मापेंगे। इससे दिनभर धरती तक पहुंचने वाली सौर ऊर्जा में होने वाले बदलावों का रिकॉर्ड तैयार होगा। इन आंकड़ों से मौसम, तापमान, कृषि, पर्यावरण और वायु गुणवत्ता पर सूर्य के प्रभाव का वैज्ञानिक विश्लेषण करने में मदद मिलेगी।विज्ञापनअभी तक मौसम की निगरानी में तापमान, हवा की गति, नमी और बारिश जैसे मानकों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था। नए सिस्टम से सौर विकिरण के आंकड़े भी उपलब्ध होंगे। इससे मौसम के व्यवहार को समझने के लिए वैज्ञानिकों को एक और महत्वपूर्ण आधार मिलेगा। मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा का मौसम और धरती के वातावरण पर सीधा प्रभाव पड़ता है। नए सिस्टम से इस प्रभाव को आंकड़ों के रूप में समझना आसान होगा।
भारत ने सौर ऊर्जा प्रभावों का अध्ययन करने के लिए उच्च तकनीक विकिरण प्रणाली स्थापित की
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.